इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Share Market Update 28 January 2022 हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स Sensex 600 अंक बढ़कर 57,900 पर मजबूती से टिका हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 200 अंकों की बढ़त के साथ 17315 पर कारोबार कर रहा है।
Share Market Update Today 16 March 2022
शुरूआती कारोबार में Sensex और निफ्टी में करीब एक फीसदी की तेजी दिख रही है। इससे पहले सेंसेक्स आज 519 अंक ऊपर 57,795 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,940 का ऊपरी और 57,656 का निचला स्तर बनाया। (Share Market News in Hindi)
आज बाजार खुलते ही पहले मिनट में निवेशकों की कैपिटल में 4 लाख करोड़ रुपए का उछाल आ गया। (Stock Market Today Update) बीते दिन कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 260.32 लाख करोड़ रुपए था। जबकि आज यह 264 लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो गया है। मार्केट मंगलवार को बढ़त के साथ खुला था जबकि गुरुवार को भारी गिरावट थी। (Share Market Update 28 January 2022)
सेंसेक्स के आज सभी 30 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक में NTPC 3.50 प्रतिशत है। वहीं टाटा स्टील और महिंद्रा का शेयर 2-2% बढ़त में हैं। इनके अलावा विप्रो, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, टाइटन, बजाज और रिलायंस के शेयर में 1-1% से ज्यादा की तेजी है। TCS, HCL टेक, ITC और डॉ. रेड्डी भी एक-एक प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। (Share Market Update 28 January 2022)
वहीं आज कारोबार के दौरान वोडाफोन आइडिया, रिलायंस, पेटीएम, केनरा बैंक, PNB, एयरटेल, इंडिगो, श्रीराम ट्रांसपोर्ट जैसे शेयरों पर फोकस रहेगा। (Stock Market Today Update) आज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, भारत इलैक्ट्रॉनिक्स, ब्रिटानिया, सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, डीबी कॉर्प, डॉ रेड्डीज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, कर्नाटक बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, सुजलॉन और टाटा कॉफी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजों का एलान होगा।
Share Market Update 28 January 2022
Also Read : Share Market Tips For Beginners : बिगिनर्स के लिए शेयर मार्केट टिप्स
Connect With Us : Twitter | Facebook