Hindi News / Business News / There Has Been A Huge Change In List Of World Billionaires Elon Musk Throne Has Been Destroyed Crores Of Rupees Have Been Lost In A Single Day

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में हुआ जबरदस्त बदलाव, तहस-नहस हो गया Elon Musk का सिंहासन, एक ही दिन में हो गया करोड़ों का नुकसान

Billionaire List: अमीरों की सूची में सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को शायद इस साल का सबसे बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में मस्क की संपत्ति में 22.2 अरब डॉलर की कमी आई है। वहीं, जेफ बेजोस का रुतबा और बढ़ गया है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Billionaire List: दुनिया के अमीरों की सूची में आज काफी उथल-पुथल है। अमीरों की सूची में सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को शायद इस साल का सबसे बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में मस्क की संपत्ति में 22.2 अरब डॉलर की कमी आई है। वहीं, जेफ बेजोस का रुतबा और बढ़ गया है। अब बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में यह स्थान रखने वाले मार्क जुकरबर्ग अब तीसरे स्थान पर हैं।

मस्क को एक ही दिन में हुआ करोड़ों का नुकसान

मंगलवार को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई। वॉल स्ट्रीट पर टेस्ला के शेयरों में 8.39 फीसदी की गिरावट आई। इससे इसका मार्केट कैप नवंबर के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गया। क्योंकि, जनवरी में मस्क की कंपनी की कार टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई थी। यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने बताया कि यूरोप में टेस्ला की बिक्री में 45 फीसदी की गिरावट आई, जबकि यूरोप में कुल ईवी बिक्री में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसका असर मस्क की नेटवर्थ पर भी पड़ा और उनकी संपत्ति एक ही दिन में 22.2 बिलियन डॉलर घटकर 358 बिलियन डॉलर रह गई।

Petrol Diesel Price Today: पिछले एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, यहां जानें क्या है आज का रेट?

Billionaire List (अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क को भारी नुकसान)

महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन! त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

जेफ बेजोस की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी

दूसरी ओर, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन उनकी रैंकिंग में बड़ा लाभ हुआ। अब बेजोस 233 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके अलावा, अगर हम मार्क जुकरबर्ग की संपत्तियों की बात करें तो एक दिन पहले तक मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। मंगलवार को उनकी संपत्ति में 3.67 बिलियन डॉलर की गिरावट आई। इसके चलते वे ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में एक स्थान नीचे खिसक गए।

बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति

बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में भी 1.16 बिलियन डॉलर की कमी आई, लेकिन वे भी एक स्थान ऊपर उठकर चौथे स्थान पर पहुंच गए। बर्नार्ड को लैरी एलिसन के एक स्थान नीचे आने का फायदा मिला। मंगलवार को एलिसन की संपत्ति में 2.59 बिलियन डॉलर की गिरावट आई। इसके चलते बर्नार्ड ने कुल संपत्ति के मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया। बर्नार्ड की कुल संपत्ति अब 192 बिलियन डॉलर और लैरी एलिसन की 190 बिलियन डॉलर है।

Nitish Government: बिहार में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, बजट सत्र से पहले नीतीश सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Tags:

Billionaire ListElon MuskJeff BezosMark Zuckerberg
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue