<
Categories: Business News

Credit Card Holder की मौत हो जाए तो कौन भरेगा बकाया रकम? जानें बैंक किससे करेगी ब्याज की वसूली

अगर क्रेडिट कार्ड होल्डर की मौत हो जाए तो ऐसी स्थिति में कार्ड के बकाया बिल का भुगतान कौन करेगा. इसका जवाब हम इस लेख के माध्यम से जानेगंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड पिछले कुछ सालों में भारत में काफी लोकप्रिय हुआ है. क्रेडिट कार्ड से डिजिटल पेमेंट करना काफी आसान हो गया है. क्रेडिट कार्ड एडवांस फंड पाने का एक आसान रास्त है, जिससे आप अपने रोजमर्रा के कामों को आसानी से कर सकते हैं और समय अवधि के दौरान अपने कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं. लेकिन, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता होगा.  

अगर क्रेडिट कार्ड होल्डर की मौत हो जाए तो ऐसी स्थिति में कार्ड के बकाया बिल का भुगतान कौन करेगा. इसका जवाब हम इस लेख के माध्यम से जानेगंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. 

मौत के बाद कौन देगा कार्ड का बिल

देखा जाए तो क्रेडिट कार्ड के बिल का लेनदेन बैंक और क्रेडिट कार्ड धारक का व्यतिगत होता है. इसलिए कार्ड होल्डर की मौत हो जाने के बाद बैंक द्वारा जबरन उसकी संपत्ति को हथियाना या परिजनों को परेशान करना और उनके जानने वालों से बदसलूकी करना पूरी तरह से गलत है. इस स्थिति में बैंक मरने वाले व्यक्ति की संपत्ति को देखती है कि किस तरह कार्ड के बिल को चुकाया जा सकता है. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि बैंक कार्ड होल्डर की संपत्ति से ही बिल की वसूली करेगी. 

कौन देगा क्रेडिट कार्ड का बिल

क्रेडिट कार्ड होल्डर की मौत के बाद सीधेतौर पर कोई कार्ड का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार नहीं होता है. ज्यादातर मामलों में बैंक मरने वाले की संपत्ति, फिक्स्ड डिपोजिट (FD) शेयर, म्यूच्वल फंड्स और उसके नाम पर जमा पैसों से ब्याज की वसूली करती है. कुछ मामलों में ज्वॉइंट क्रेडिट कार्ड होने पर साथ वाले व्यक्ति से भी भरपाई करा सकती है. लेकिन, जरूरी नहीं है कि ऐसा हो. 

परिवार पर नहीं डाल सकते प्रेशर

क्रेडिट कार्ड होल्डर के परिजनों पर बैंक बिल चुकाने के लिए द्वारा किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला जा सकता है. Reserve Bank of India (RBI) की गाइडलान के मुताबिक परिवार वालों को बैंक बिल चुकाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है. बैंक अपनी कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना बिल भरवा लेती है. इसलिए परिवार के लोगों को किसी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST