Gold Silver Price Today: भारत सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम की कीमत 13,401 रुपये है, 22 कैरैट सोने का दाम प्रति ग्राम 12,285 रुपये है.
Gold Silver Price
Gold Silver Price Today: पुरे दुनिया में भारत सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है, जो वैश्विक खपत का लगभग एक चौथाई हिस्सा है. नए साल आने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसकी कीमतों में लगातार बढ़त देखी जा रही है. आज सप्ताह के दूसरे दिन भी यानी 16 दिसंबर को सोने-चांदी के भाव बढ़े हैं.
सोना चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम 1480 रुपये बढ़ा हैं और 22 कैरेट गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम 1360 रुपये बढ़ा हैं. यही अगर चांदी के बारे में बात करें तो आज सप्ताह के दूसरे दिन एक किलो चांदी के भाव 5100 रुपये बढ़ी है. सोने में निवेश करना न केवल वित्तीय जरूरतों के लिए सही है बल्कि व्यावसायिक जरूरतों के लिए भी बहुत उपयोगी मानी जाती है. सोने में निवेश करना सबसे अच्छे निवेशों में से एक है, और यह आपके वित्तीय सहायता के दौरान भी बहुत काम आता है.
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने प्रति ग्राम की कीमत 13,401 रुपये है, 22 कैरैट सोने का दाम प्रति ग्राम 12,285 रुपये है और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 10,054 रुपये है.
चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे कई प्रमुख फैक्टर होते हैं, जिनमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ना है, औद्योगिक उपयोग खासकर सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ोतरी, डॉलर में कमजोरी, शादी और त्यौहारों के मौसम और ब्याज दरों को लेकर अनुकूल उम्मीदें भी शामिल हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग बराबर बनी रहती है या रुपया ओर कमजोर पड़ता है, तो आने वाले साल में सोने की कीमत 5 से 16% तक और ज्यादा बढ़ सकती है. घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में इस साल 2025 में अब तक 65% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है.
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…