<
Categories: देश

Video: चुनाव आयोग पर SIR को लेकर भड़के कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी, बोले- ‘अब तक नहीं मिला सबूत’

'इंडिया न्यूज़ मंच' का पॉलिटिकल कॉन्क्लेव शुरू हो चुका है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने SIR को लेकर चर्चा की.

Abhishek Manu Singhvi: ITV नेटवर्क का ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ का पॉलिटिकल कॉन्क्लेव शुरू हो गया है. ये दिल्ली के जनपथ स्थित द इंपीरियल होटल में आयोजित किया जा रहा है. इस कॉन्क्लेव में देश भर के जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शिरकत कर रही हैं. इस दौरान राजनीति, शासन, देश के भविष्य के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ के नौवें संस्करण के दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से बातचीत की गई. उन्होंने SIR को लेकर अपना मत रखा.

‘ऐसा SIR कभी नहीं हुआ’

बातचीत के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी से SIR को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि इससे पहले 3 बार SIR हो चुका है लेकिन इस बार वोट चोरी को लेकर चर्चा इतनी तेज क्यों है? इस पर सिंघवी ने जवाब दिया कि पहले कभी भारत में ऐसा SIR नहीं हुआ है. कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक ही प्रदश से एक साथ साढ़े 4 हजार लोगों को सामूहिक रूप से करार कर दिया गया हो कि वे केवल गेस्ट लिस्ट में हैं. 

‘चुनाव आयोग को अविश्वास खत्म करना होगा’

इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अविश्वास खत्म करना होगा. उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों द्वारा किया गया विश्वास को वो बचाएं. उन्होंने कहा कि 2003 से 2025 तक वोट करने वालों को अचानक से SIR से बाहर किया जा रहा है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अमित शाह से बिहार चुनाव सबूत मांगा, जो अभी तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि SIR एक साइकोलॉजिकल वार है. अगर SIR करना है, तो पूरा समय देकर करना चाहिए. अगर सही नीयत से SIR किया जाए, तो कोई परेशानी नहीं है. 

‘अभी तक नहीं मिला सबूत’

उन्होंने कहा कि उन्होंने अमित शाह से बिहार चुनाव सबूत मांगा, जो अभी तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि दावा किया गया था कि सैकड़ों अवैध अप्रवासी लोग देश में घुस आए हैं. लेकिन बिहार चुनाव में अवैध अप्रवासी वोटर्स नहीं मिले. 

प्रदूषण को लेकर क्या बोले सिंघवी

इस दौरान उन्होंने प्रदूषण को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि एक-एक घर में कई गाड़ियां हैं. प्रदूषण पर रोक के लिए गाड़ियों पर रोक लगानी होगी. प्रदूषण पर सर्वदलीय नीतियां बनानी होंगी. प्रदूषण पर सरकार से ऊपर उठकर सोचना होगा.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST