<
Categories: बिज़नेस

8वें वेतन आयोग के बाद चमक जाएगी असिस्टेंट प्रोफेसर की किस्मत, जानिये सैलरी में कितना होगा इजाफा ?

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद, सहायक प्रोफेसरों के मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होने वाली है. वर्तमान मूल वेतन दोगुने से भी ज़्यादा हो सकता है.

8th Pay Commission 2025: देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए एक ऐसी खुशखबरी है जो उनकी किस्मत को पूरी तरह पलट कर रख देगी. जैसा की आप सभी जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द ही लागू होने वाली हैं, जिससे उनके वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है. अगर आप भी इस पद पर हैं या इसमें करियर बनाने के लिए तैयार हैं, तो आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं, आइए जान लेते हैं कि 8वें वेतन आयोग के बाद असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी और इसका उनके मूल वेतन पर कितना असर देखने को मिलेगा. 

असिस्टेंट प्रोफेसर की है कितनी सैलरी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक असिस्टेंट प्रोफेसर का वर्तमान मूल वेतन ₹56,100 प्रति माह है. इसमें महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), शहर भत्ता (सीसीए), चिकित्सा सुविधाएं और बाकी लाभ भी शामिल हैं. लेकिन ये सभी भत्ते पुराने मूल वेतन पर आधारित हैं, लेकिन 8वें वेतन आयोग के लागू होने के साथ यह पूरा ढांचा बदल जाएगा.

आठवें वेतन आयोग के बाद कितनी हो जाएगी सैलरी

जैसा की आप सभी जानते हैं कि वेतन वृद्धि में फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होती है. यह एक गुणांक है जो पुराने वेतन को नए वेतन में बदल देता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सहायक प्रोफेसरों के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया है. इस फैक्टर को लागू करने पर मूल वेतन लगभग ₹144,117 प्रति माह तक बढ़ सकता है. इसका मतलब है कि वर्तमान मूल वेतन ₹56,100 से बढ़कर लगभग ₹1.44 लाख हो जाएगा.

मिलेंगे और भी बड़े लाभ

सिर्फ मूल वेतन में वृद्धि ही नहीं बल्की इसके बाद भी मकान किराया भत्ता (HRA), नगर भत्ता (CCA), चिकित्सा लाभ और बाकी लाभ भी नए मूल वेतन के अनुरूप बढ़ेंगे. इसका सीधा-सीधा मतलब है कि एक सहायक प्रोफेसर का कुल वेतन पहले से ज़्यादा आकर्षक होगा और जीवन स्तर पहले से कई ज्यादा बेहतर होगा.

Heena Khan

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST