<
Categories: देश

Harjit Kaur कौन हैं? अमेरिका ने की शर्मनाक हरकत; बेड़ियां डालकर भेजी गईं भारत

Harjit Kaur Deport India: हरजीत कौर के वकील ने दावा किया कि कौर को लगभग 60-70 घंटों तक बिस्तर भी नहीं दिया गया और भारत भेजते समय उसके साथ काफी गलत व्यवहार किया गया.

US Deport Harjit Kaur: 73 साल की सिख महिला बीबी हरजीत कौर की अमेरिका से वापसी की कहानी आंखों से आंसू ला देने वाली है. ICE  ने उन्हें हथकड़ी लगाकर कैलिफ़ोर्निया से जॉर्जिया तक पहुंचाया और फिर एक चार्टर फ्लाइट से पंजाब भेज दिया. दिल को झंकझोर कर रख देने वाली बात तो ये है कि उन्हें अपने परिवार या वकील से मिलने भी नहीं दिया गया. इतना ही नहीं आखिरी 48 घंटों तक उन्हें बिस्तर नहीं दिया गया, और जब उन्होंने अपनी दवाइयों के लिए खाना मांगा, तो उन्हें सिर्फ़ एक आइस क्यूब ट्रे और एक चीज़ सैंडविच दिया गया. इस दौरान जब उन्होंने अपने डेन्चर के लिए भी कहा, तो भी उन्होंने मना कर दिया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें हरजीत कौर 30 सालों से ज्यादा समय से अमेरिका में रह रही हैं, बताया जा रहा है कि इनको इस हफ्ते के शुरू में कैलिफोर्निया में आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और उन्हें अपने रिश्तेदारों से अलविदा कहने का मौका दिए बिना ही भारत भेज दिया गया, ऐसा उनके वकील ने जानकारी दी है.

इंस्टाग्राम पर वकील ने दी जानकारी

दरअसल, बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, हरजीत के वकील दीपक अहलूवालिया ने कहा कि बीबीजी पंजाब लौट रही हैं. वो पहले ही भारत आ चुकी हैं. कैलिफ़ोर्निया में आव्रजन अधिकारियों ने नियमित जाँच के बाद कौर को हिरासत में ले लिया, जिससे उनके परिवार और समुदाय के सदस्यों में आक्रोश फैल गया.

30 साल से अमेरिका में रह रही हरजीत

न्यूज़ पोर्टल बर्कलेसाइड की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कौर, जो 30 से ज़्यादा सालों से उत्तरी कैलिफ़ोर्निया के ईस्ट बे में रह रही थीं अब उनको आव्रजन और सीमा प्रवर्तन (ICE) अधिकारियों ने नियमित जांच के दौरान हिरासत में लिया था. उनके परिवार और समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने कौर की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. अमेरिका की इस हरकत के बाद से सिख लोगों में आक्रोश देखने को मिला. 

रिश्तेदारों को नहीं कह पाई अलविदा

इस दौरान अहलूवालिया ने कहा कि आव्रजन अधिकारी कौर को बेकर्सफ़ील्ड के एक हिरासत केंद्र में ले गए. पोस्ट में, अहलूवालिया ने इस बात का दावा किया कि कौर को बेकर्सफ़ील्ड से लॉस एंजिल्स ले जाया गया, जहां से कौर को जॉर्जिया और फिर नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि कौर के परिवार के सदस्यों ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि उन्हें निर्वासित करने से पहले अपने रिश्तेदारों को अलविदा कहने का मौका दिया जाए, लेकिन उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया. 

Heena Khan

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST