DA Hike 2025: पिछले वेतन आयोग की सिफ़ारिशें जनवरी 2016 में लागू हुई थीं और अब आठ साल हो गए हैं. लोगों को उम्मीद है कि आठवां वेतन आयोग जल्द ही गठित होगा.
8th Pay Commission: पूरे देश के सरकारी कर्मचारी सिर्फ 8वें वेतन का इंतजार कर रहे हैं. 1.2 करोड़ से ज़्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने जनवरी 2025 में इसके गठन की घोषणा की थी, लेकिन आयोग के संदर्भ की शर्तें (ToR) अभी तक तय नहीं हुई हैं, जिससे 1 जनवरी, 2026 से इसके लागू होने की समय-सीमा पर अब संदेह पैदा हो रहा है. लेकिन, इसमें कितना भी समय लगे, एक बात तय है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों को उनका बकाया मिलना सुनिश्चित होगा.
पिछले रिकॉर्ड की माने तो वेतन आयोगों के गठन से लेकर उनकी सिफारिशों को लागू करने में दो से तीन साल लग जाते हैं. सातवें वेतन आयोग की घोषणा सितंबर 2013 में हुई थी और इसकी सिफारिशें जनवरी 2016 में लागू हुईं. हालाँकि, यह तय है कि जब भी सिफारिशें लागू होंगी, उन्हें 1 जनवरी, 2026 से लागू किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को उनका बकाया मिल सके.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग के गठन में हो रही देरी के बीच, कर्मचारियों की सबसे ज़्यादा दिलचस्पी न्यूनतम मूल वेतन और फिटमेंट फ़ैक्टर को लेकर है. सातवें वेतन आयोग की माने तो, न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 है. रिपोर्टों के अनुसार, आंठवा वेतन आयोग मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹44,000 तक हो सकता है (लेवल-1 कर्मचारियों के लिए). फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रहने की संभावना है.
फाइटर जेट इंजन टेक्नोलॉजी! ये हैं दुनिया के मास्टर, अब भारत भी देगा टक्कर?
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…
Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…
Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…
चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…
नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…
Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…