<
Categories: बिज़नेस

8वें वेतन आयोग पर राज्य सरकारों की चाल धीमी? CPC की सिफारिशों को लागू करने में कितना लग सकता है समय?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आमतौर पर सबसे पहले पे कमीशन के फायदे मिलते हैं. इसके बाद राज्य सरकारें उनका पालन करती हैं. हालांकि राज्य अपने खुद के कमीशन बना सकते हैं, जिन्हें लागू करने में देरी हो सकती है.

8th Pay Commission: सेंट्रल पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को सबसे पहले इसका फायदा मिलता है. राज्य भी सिफारिशों को लागू करने के लिए केंद्र का पालन करते हैं. कुछ मामलों में राज्य अपने पे कमीशन बनाते हैं. इस महीने असम सरकार ने अपना पे कमीशन बनाया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राज्य पे कमीशन की सिफारिशों को उसी दिन लागू करते हैं जिस दिन केंद्र करता है? और क्या राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान है? क्या राज्य कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा? अगर हां, तो किस तारीख से? आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग (8th CPC) के बारे में कुछ सवालों के जवाब…

राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का भी पेआउट रिवीजन होता है. उनकी सैलरी, पेंशन और भत्ते रिवाइज किए जाते हैं, जिनकी शर्तें राज्य की अर्थव्यवस्था और बजट से जुड़ी होती हैं. इसके कारण सेंट्रल पे कमीशन की सिफारिशों को तुरंत लागू करने के बजाय, राज्य अपने खुद के पे कमीशन बना सकते हैं. 

हर 10 सालों में सैलेरी रिवाइज होती है?

यह ज़रूरी नहीं है कि राज्य सरकारें अपने पे कमीशन को केंद्र के साथ अलाइन करें और हर 10 सालों में सैलेरी रिवाइज करें. जैसे केरल में 11वां पे कमीशन चल रहा है. कर्नाटक में 7वां पे कमीशन है और पंजाब में 6वां पे कमीशन है. ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज़ फेडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल की मानें, तो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पे कमीशन चलने के बावजूद, राज्यों में पे स्ट्रक्चर चलने के बावजूद और केंद्र में पे स्ट्रक्चर लगभग एक जैसा ही है. 

क्या केंद्र और राज्य पे कमीशन एक तरह ही काम करते हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार के पे कमीशन की प्रक्रिया भी सेंट्रल पे कमीशन जैसी ही होती है. इसके लिए एक चेयरमैन और कमेटी के सदस्यों को नियुक्त किया जाता है. इसके बाद पे कमीशन अपनी रिपोर्ट तैयार करके जमा करता है. फिर मंत्रियों का एक ग्रुप उस पर विचार करता है और सुझाव देता है. इसके बाद राज्य सरकार उसे लागू करती है. 

राज्य सरकार के कर्मचारियों को एरियर कब मिलता है?

राज्य सरकार के कर्मचारियों को पिछले वेतन आयोग के खत्म होने के अगले दिन से एरियर मिलना चाहिए. उत्तर प्रदेश में जहां 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2026 को केंद्रीय वेतन आयोग के कार्यकाल के साथ खत्म हो गया. इसलिए राज्य में कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से एरियर मिलना चाहिए लेकिन यह तभी पता चलेगा जब राज्य सरकार इसकी घोषणा करेगी. 

8वां वेतन आयोग लागू होने की तारीख

अधिकतर पे कमीशन लागू होने की तारीख पे कमीशन के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में दी जाती है. हालांकि इस बार 8वें CPC में लागू होने की कोई कंफर्म तारीख नहीं है. इसलिए जब तक केंद्र या राज्य कोई तारीख अनाउंस नहीं करते, तब तक इस बात का पता नहीं चलता कि किस तारीख से कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर मिलने लगेगा.

क्यों समय सीमा नहीं होती?

नेक्सडिग्म के पेरोल सर्विसेज़ के डायरेक्टर रामाचंद्रन कृष्णमूर्ति ने बताया कि अगर केंद्र सरकार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) की सिफारिशों को लागू कर देता है, तो राज्य सरकार उन्हें अपनाने के लिए किसी भी कानूनी समय सीमा से बंधी नहीं होती. जो राज्य जल्दी बदलाव को अपनाते हैं, वे अक्सर केंद्र के साथ तालमेल बिठाकर 6 महीने से 1 साल के अंदर बदलाव लागू कर देते हैं. वहीं ज्यादातर राज्य 1 से 3 साल का समय ले लेते हैं क्योंकि वे वित्तीय असर का आकलन करने और सही बदलावों की सिफारिश करने के लिए अपने खुद का राज्य वेतन आयोग बनाते हैं.

साल 2016 में CPC को लागू करने के बाद कई राज्यों ने एक साल के अंदर रिवाइज्ड पे स्केल अपना लिया. वहीं कुछ राज्यों को 2020 या उससे भी ज़्यादा समय लगा. पिछले पे कमीशन साइकल के दौरान भी इसी तरह का धीरे-धीरे लागू करने का तरीका देखा गया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST