<
Categories: बिज़नेस

2026-27 में बचाना चाहते हैं पैसे, तो इन योजनाओं में करें निवेश, जानें ब्याज दरें और टैक्स फायदे समेत सभी जानकारियां

इंडियन पोस्ट ऑफिस में हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए निवेश करने का ऑप्शन होता है, जिसमें लोगों को कम निवेश में अच्छे लाभ मिलते हैं. इसके लिए कई योजनाएं हैं.

Post office saving schemes 2026–27: इंडियन पोस्ट ऑफिस अलग-अलग निवेशकों की जरूरतों के हिसाब से निवेश करने के ऑप्शन देता है. वो सभी पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम रिटर्न की गारंटी देते हैं क्योंकि भारत सरकार इसकी गारंटी देते हैं. इसके अलावा कई ऐसी योजनाएं हैं, जो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम धारा 80C के तहत टैक्स फ्री होती हैं. इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, डाकघर मासिक योजना, किसान विकास पात्र जैसी कई योजनाएं शामिल हैं.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड 15 साल की लंबी अवधि वाली निवेश योजना है. इसमें वर्तमान समय में वार्षिक रूप से 7.1 फीसदी की ब्याज दर मिलती है. इस योजना के तहत 15 साल तक पैसे जमा किए जा सकते हैं. इसमें अधिकतम राशि 1,50,000 रुपए तक इनकम टैक्स में छूट जी जाएगी. इसमें धारा 80सी के तहत टैक्स कटौती के साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होगा.

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना को बच्चियों के लाभ के लिए लाया गया है. इसके तहत जमा की गई राशि पर 8.2 फीसदी का वार्षिक कंपाउंड ब्याज मिलता है. इसमें एक साल में कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है. इसके तहत आपको 15 साल तक लगातार न्यूनतम राशि जमा करनी होगी. इस राशि में हर साल ब्याज लगता रहता है. इसके तहत खुलने वाले खातों को आयकर कानून की धारा 80 C के तहत सालाना 1.5 लाख तक टैक्स छूट दी जाएगी.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 50 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो लोग 55 वर्ष की उम्र के बाद खुद से रिटायर्मेंट लेने वाले भी रिटायर्मेंट लाभ मिलने के एक महीने बाद इसमें अकाउंट खोल सकते हैं. इस अकाउंट को जॉइंट अकाउंट के साथ खोला जा सकता है. इसमें सभी अकाउंट में बैलेंस को मिलाकर 30 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके तहत मिलने वाले लाभ की बात करें, तो इसमें 8.2 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज दर मिलता है. हर तिमाही के पहले दिन इसका लाभ मिलता है. मान लीजिए कि अगर आप इस योजना में 15 लाख रुपए जमा करते हैं, तो आपको हर तीसरे महीने में 30,750 रुपए मिलते हैं. इसके तहत खुलने वाले खातों को आयकर कानून की धारा 80 C के तहत सालाना 1.5 लाख तक टैक्स छूट दी जाती है.

किसान विकास पात्र

किसान विकास पात्र के तहत आपको सालाना 7.5 फीसदी वार्षिक कंपाउंड ब्याज दर से लाभ मिलेगा. इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से लिया जा सकता है. निवेश रकम हर  महीने में दोगुनी हो जाएगी. इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपए है. हालांकि अधिकतम कोई सीमा तय नहीं है.निवेश के 2.5 वर्ष बाद नकदी वापस ली जा सकती है. निवेश ककी गई राशि पर ब्याज नहीं मिलता बल्कि उसकी ब्याज राशि पर ब्याज मिलता है. इसके तहत भी आयकर कानून की धारा 80 C के तहत सालाना 1.5 लाख तक टैक्स छूट दी जाती है.

डाकघर मासिक योजना

आप डाकघर मासिक योजना में भी निवेश कर सकते हैं. ये योजना मासिक आय की गारंटी देती है. इसके तहत कोई भी आवासीय व्यक्ति अकेले या जॉइंट MIS अकाउंट खोल सकता है, भले ही वो नाबालिग हो. हालांकि उम्र 10 साल से ज्यादा होनी चाहिए. इसमें न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 8 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं. अगर आपका जॉइंट अकाउंट है, तो आप 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. इस योजना की अवधि 5 साल है, जिसमें सालाना 7.4 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मासिक लाभ मिलता है. 

अगर आप इस योजना के तहत 2लाख रुपए निवेश करते हैं, तो 5 साल तक ब्याज़ के तौर पर 1233 रु. प्रति माह मिलेंगे. बता दें कि इस योजना के तहत निवेशक 1 साल बाद अपना मूल पैसा वापस निकाल सकते हैं. हालांकि 1 से 3 साल के बीच मूल निवेश निकालने पर 2 फीसदी और 3 साल बाद निकालने पर 1 पीसदी जुर्माना देना पड़ता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST