<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission लागू होने में लग सकता है इतना वक्त, जानें कब मिलेगा पूरा फायदा?

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग लागू होने में अभी कुछ साल का समय और लगेगा, ऐसे में जान लें कि कर्मचारियों और पेंशनर्स इसका लाभ कब तक उठा सकते हैं.

8th Pay Commission Update: भारत में हर 10 साल के बाद केंद्र सरकार (Central Government) अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नया वेतन आयोग (Pay Commission) लागू करती है. इसलिए 7वें वेतन आयोग के बाद अब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है, न ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हुए हैं और न ही आयोग के सदस्यों की लिस्ट सामने आई है, ऐसे में सवाल यह है कि  इसे पूरी तरह लागू होने में कितना समय लग सकता है और कर्मचारियों को इसका लाभ किस प्रकार मिलेगा.

8वें वेतन आयोग का प्रभावी समय

सरकार ने 8वें वेतन आयोग की इफेक्टिव डेट 1 जनवरी 2026 तय की है. इसका मतलब है कि भले ही आयोग की रिपोर्ट और क्रियान्वयन में देरी हो जाए, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी इसी तारीख से लागू मानी जाएगी. यानी, जब भी इसका नोटिफिकेशन आएगा, कर्मचारियों को दो साल तक का एरियर भी मिलेगा. इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनर्स  को मिलेगा.

बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी संभव?

वेतन आयोग की सबसे अहम भूमिका बेसिक सैलरी तय करने की होती है. अभी लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है. 8वें वेतन आयोग में इसके 44,000 रुपये तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर और DA (महंगाई भत्ता) मर्जर पर निर्भर करेगी. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. 8वें वेतन आयोग में यह 2.46 होने की उम्मीद है.

DA का असर कैसे होगा?

हर वेतन आयोग में DA (महंगाई भत्ता) जीरो से शुरू होता है, क्योंकि नई बेसिक सैलरी पहले से ही महंगाई को ध्यान में रखकर बढ़ाई जाती है. फिलहाल DA बेसिक पे का 55% है.  8वें आयोग के लागू होते ही यह हिस्सा हट जाएगा. शुरुआत में टोटल सैलरी (बेसिक + DA + HRA) में बढ़ोतरी थोड़ी कम दिख सकती है. लेकिन लंबे समय में DA फिर से बढ़ेगा और सैलरी में लगातार इजाफा होगा.

2028 तक क्यों लग सकता है समय?

वेतन आयोग की प्रक्रिया काफी लंबी होती है.

1. पहले आयोग का गठन होता है.

2. फिर वह कर्मचारियों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करता है.

3. इसके बाद रिपोर्ट को सरकार के पास भेजा जाता है.

4. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाता है.

पिछले आयोगों के अनुभव बताते हैं कि यह पूरी प्रक्रिया औसतन दो से तीन साल का समय लेती है. इसलिए, भले ही 2026 से इसका प्रभाव माना जाएगा, लेकिन पूरी तरह से लागू होते-होते 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

सनी लियोनी को रुलाने वाला ‘Splitsvilla’ का वो ‘बैड बॉय’ अब नहीं रहा: मयंक पवार की मौत से इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा !

टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' के कंटेस्टेंट मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं…

Last Updated: February 24, 2026 17:25:25 IST

कौन हैं तारा शाहदेव? ‘लव जिहाद’ को लेकर बयां किया अपना दर्द, ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म पर दिया बड़ा बयान

The Kerala Story 2 पर छिड़ा घमासान! अनुराग कश्यप के विरोध के बीच नेशनल शूटर…

Last Updated: February 24, 2026 17:20:44 IST

Kanika Sharma: कौन हैं कनिष्का शर्मा? साकिब सैफी से क्या है रिश्ता, अब रोजा रखने और बिस्मिल्लाह पढ़ने को लेकर हुईं ट्रोल

कनिका शर्मा कौन हैं: कनिका शर्मा एक सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर है, जो कि साकिब सैफी के…

Last Updated: February 24, 2026 17:14:58 IST

ट्रेन में कर रहे हैं यात्रा को इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं

खासकर आपको खतरनाक रसायन या आग पकड़ेने वाली चीजें लेकर ट्रेन में नहीं जाना चाहिए.…

Last Updated: February 24, 2026 17:10:22 IST

WWE: इतिहास की सबसे यादगार टक्कर, शॉन माइकल्स बनाम द अंडरटेकर, हेड टू हेड में कौन आगे

शॉन माइकल्स (Shawn Michael) और द अंडरटेकर (The Undertaker) के बीच राइवलरी को डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास…

Last Updated: February 24, 2026 17:08:27 IST

गोरखपुर एम्स में शर्मनाक हरकत! ड्यूटी से लौट रही नागालैंड डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, मनचलों ने 1.5 किलोमीटर तक किया पीछा

Gorakhpur AIIMS News: गोरखपुर स्थित एम्स से एक शर्मनाक मामला सामने आया. जहां नागालैंड की…

Last Updated: February 24, 2026 17:03:56 IST