<

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. आइए जानते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कैसे देख पाएंगे.

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. पहले टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड की टीम जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, वहीं साउथ अफ्रीका जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा.
भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत 17 मार्च को सुबह करीब 11:45 बजे होगी. इस मैदान पर पहले भी कई रोमांचक टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इसलिए फैंस को यहां एक और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. सेडन पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट लगाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और उछाल मिल सकती है, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन हैमिल्टन में मौसम काफी हद तक साफ रहने की संभावना है. तापमान लगभग 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है, इसलिए पूरे मैच के बिना किसी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. वहीं ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, जैक फोल्क्स.
साउथ अफ्रीका की संभावित XI: टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज (कप्तान), जेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, नकोबानी मोकॉएना, रूबिन हरमन.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST

#MeToo आंदोलन के दौरान इस एक्ट्रेस ने लगाया था नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर की मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…

Last Updated: October 8, 2026 17:02:40 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 8, 2026 16:52:15 IST

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST