<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission लागू होने में लग सकता है इतना वक्त, जानें कब मिलेगा पूरा फायदा?

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग लागू होने में अभी कुछ साल का समय और लगेगा, ऐसे में जान लें कि कर्मचारियों और पेंशनर्स इसका लाभ कब तक उठा सकते हैं.

8th Pay Commission Update: भारत में हर 10 साल के बाद केंद्र सरकार (Central Government) अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नया वेतन आयोग (Pay Commission) लागू करती है. इसलिए 7वें वेतन आयोग के बाद अब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है, न ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हुए हैं और न ही आयोग के सदस्यों की लिस्ट सामने आई है, ऐसे में सवाल यह है कि  इसे पूरी तरह लागू होने में कितना समय लग सकता है और कर्मचारियों को इसका लाभ किस प्रकार मिलेगा.

8वें वेतन आयोग का प्रभावी समय

सरकार ने 8वें वेतन आयोग की इफेक्टिव डेट 1 जनवरी 2026 तय की है. इसका मतलब है कि भले ही आयोग की रिपोर्ट और क्रियान्वयन में देरी हो जाए, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी इसी तारीख से लागू मानी जाएगी. यानी, जब भी इसका नोटिफिकेशन आएगा, कर्मचारियों को दो साल तक का एरियर भी मिलेगा. इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनर्स  को मिलेगा.

बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी संभव?

वेतन आयोग की सबसे अहम भूमिका बेसिक सैलरी तय करने की होती है. अभी लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है. 8वें वेतन आयोग में इसके 44,000 रुपये तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर और DA (महंगाई भत्ता) मर्जर पर निर्भर करेगी. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. 8वें वेतन आयोग में यह 2.46 होने की उम्मीद है.

DA का असर कैसे होगा?

हर वेतन आयोग में DA (महंगाई भत्ता) जीरो से शुरू होता है, क्योंकि नई बेसिक सैलरी पहले से ही महंगाई को ध्यान में रखकर बढ़ाई जाती है. फिलहाल DA बेसिक पे का 55% है.  8वें आयोग के लागू होते ही यह हिस्सा हट जाएगा. शुरुआत में टोटल सैलरी (बेसिक + DA + HRA) में बढ़ोतरी थोड़ी कम दिख सकती है. लेकिन लंबे समय में DA फिर से बढ़ेगा और सैलरी में लगातार इजाफा होगा.

2028 तक क्यों लग सकता है समय?

वेतन आयोग की प्रक्रिया काफी लंबी होती है.

1. पहले आयोग का गठन होता है.

2. फिर वह कर्मचारियों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करता है.

3. इसके बाद रिपोर्ट को सरकार के पास भेजा जाता है.

4. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाता है.

पिछले आयोगों के अनुभव बताते हैं कि यह पूरी प्रक्रिया औसतन दो से तीन साल का समय लेती है. इसलिए, भले ही 2026 से इसका प्रभाव माना जाएगा, लेकिन पूरी तरह से लागू होते-होते 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:11:10 IST

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक, इन लोगों को बड़ा झटका, बढ़ेगी EMI? RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike: पिछली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी,…

Last Updated: October 7, 2026 10:37:54 IST

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST