Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाती है. लेकिन अगर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं, तो इसे बीच में छोड़ सकते हैं? आइए जानते हैं इस योजना से जुड़े जरूरी नियम
Atal Pension Yojana Name Withdraw Process : हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. सरकार इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का काम कर रही है. आप भी इस तरह की योजना से जुड़े हुए हैं और लाभ प्राप्त करते होंगे. ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना. यह योजना से लाखों लोग जुड़े हुए हैं. यह योजना लोगों तक लाभ पहुंचाती है. अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना के तहत लोगों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन दी जाती है. हालांकि, यह एक तरह की निवेश योजना है. जिसमें 60 साल के बाद लोगों को पेंशन का लाभ मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इस योजना से अपना नाम किस तरह से वापस लिया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि इस योजना का ये नियम आखिर क्या कहता है?
अटल पेंशन योजना से जुड़े लोगों के लिए इसमें पेंशम प्रावधान है. यह एक तरह से निवेश योजना की तरह काम करता है. जिसमें लोग अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करते हैं. जैसे अगर आप 18 साल के हैं तो आपकों 210 रुपये महीने निवेश करने होंगे. इस योजना में हर महीने निवेश के बाद 60 साल की उम्र में पेंशन प्राप्त की जाती हैं. पेंशन के तौर पर हम महीने 5 हजार रुपये प्राप्त किए जाते हैं. इस योजना में 18-40 साल की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते है. इस योजना में कम से कम 20 साल के लिए निवेश करना जरूरी होता है.
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए हैं, लेकिन अगर आप इस योजना से किसी कारण से अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, तो नियमों के तहत आप रुल फॉलों कर अपना नाम वापस ले सकते हैं. बैंक या कोई भी आपको ऐसा करने से नहीं रोक सकता है. आप जब चाहे अपना नाम वापस ले सकते हैं. लेकिन इस दौरान सिर्फ आपके द्वारा जमा किए गए पैसे ही सिर्फ मिल सकते हैं. आपको इस पर किसी तरह का कोई ब्याज नहीं मिल सकता है. आप बिना फायदे के अपना नाम इस योजना से वापस ले सकते हैं.
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…