<
Categories: देश

तृणमूल कांग्रेस का बड़ा फैसला, हुमायूं कबीर को क्यों किया गया सस्पेंड?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विधायक हुमायूं कबीर (MLA Humayun Kabir) को पार्टी से पूरी तरह से निलंबित (Suspend) कर दिया है. यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री फ़िरहाद हकीम (Minister Firhad Hakim) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान की.

MLA Humayun Kabir  Suspend: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से पूरी तरह से निलंबित कर दिया है. दरअसल, यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री फ़िरहाद हकीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लिया. तृणमूल कांग्रेस ने विधायक हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद पर दिए गए उनके विवादित बयान की वजह से निलंबित कर दिया है. तो वहीं, फ़िरहाद हकीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए कहा कि कबीर के बयान की वजह से दंगे भड़काने की साजिश की जा सकती है. इसके अलावा ‘प्रोपेगेंडा’ के पीछे बीजेपी का हाथ है. पार्टी ने इस बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. 

बाबरी मस्जिद को लेकर बयान

हुमायूं कबीर के निलंबन की मुख्य वजह बाबरी मस्जिद को लेकर दिया गया उनका बयान है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ़िरहाद हकीम ने कबीर के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि “बाबरी मस्जिद क्यों बनाएंगे हुमायूं कबीर?”. जिसपर हकीम ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर कबीर के पास इतना ज्यादा पैसा है, तो उन्होंने बाबरी बाबरी मस्जिद के निर्माण की बात कहने के बजाय दूसरा कोई सामाजिक कार्य और किसी तरह का निर्माण क्यों नहीं करना चाहती है. 

दंगे की साजिश और बीजेपी पर आरोप

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ़िरहाद हकीम ने हुमायूं कबीर के बयानों को साजिश बताया और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद से संबंधित “प्रोपेगेंडा” के पीछे केवल बीजेपी का ही हाथ है. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हुमायूं कबीर रेजीनगर में रहते हैं लेकिन वह भरतपुर से विधायक भी हैं. 

इसके अलावा उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि बेलडांगा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में यह बयान देकर “जानबुझकर दंगा करने की साजिश” रची गई थी.

फिलहाल, इस निलंबन के बाद से एक बात तो यह साफ है कि तृणमूल कांग्रेस हुमायूं कबीर के इस बयान और उससे जुड़े विवाद को गंभीर रूप से जोड़ा जा रहा है और इस तरह के विवादित बयानों से खुद को पूरी तरह से अलग करके बताने की कोशिश की जा रही है.

Darshna Deep

Recent Posts

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST