<
Categories: बिज़नेस

Bank Holiday October 2026: दशहरा से गांधी जयंती तक, अक्टूबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद; देख लें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में त्योहारों, राज्य-विशेष अवकाश और शनिवार-रविवार के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ब्रांच जाने से पहले अपने राज्य का हॉलिडे कैलेंडर जरूर जांचें.

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत के अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटरों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में त्योहार, राज्य-विशेष अवकाश और नियमित शनिवार-रविवार की छुट्टियां शामिल हैं. हालांकि, सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टी नहीं होगी. इसलिए बैंक की ब्रांच जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी जरूर जांच लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ और दूसरे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई जगह बैंक बंद रहेंगे.

अक्टूबर 2026 की बैंक छुट्टियों की सूची

  • 2 अक्टूबर  शुक्रवार  महात्मा गांधी जयंती  पूरे भारत में
  • 10 अक्टूबर  शनिवार  महालया अमावस्या  कर्नाटक, पश्चिम बंगाल
  • 17 अक्टूबर  शनिवार  महा सप्तमी  त्रिपुरा
  • 19 अक्टूबर  सोमवार  दुर्गा पूजा/महाष्टमी/महानवमी/अयुध पूजा/विजय दशमी  कई राज्य
  • 20 अक्टूबर  मंगलवार  दशहरा/विजयादशमी/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा  कई राज्य और बैंकिंग सेंटर
  • 21 अक्टूबर  बुधवार  विजयादशमी/दुर्गा पूजा  असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
  • 22 अक्टूबर  गुरुवार  दुर्गा पूजा (दसैं)  सिक्किम
  • 23 अक्टूबर  शुक्रवार  दुर्गा पूजा (दसैं)  सिक्किम
  • 26 अक्टूबर  सोमवार  लक्ष्मी पूजा/परिग्रहण दिवस/महर्षि वाल्मीकि जयंती  चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा
  • 29 अक्टूबर  गुरुवार  करवा चौथ  हिमाचल प्रदेश
  • 31 अक्टूबर  शनिवार  सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती  गुजरात

अक्टूबर में वीकेंड की बैंक छुट्टियां

  • 4 अक्टूबर  रविवार  साप्ताहिक छुट्टी
  • 10 अक्टूबर  शनिवार  दूसरा शनिवार
  • 11 अक्टूबर  रविवार  साप्ताहिक छुट्टी
  • 18 अक्टूबर  रविवार  साप्ताहिक छुट्टी
  • 24 अक्टूबर  शनिवार  चौथा शनिवार
  • 25 अक्टूबर  रविवार  साप्ताहिक छुट्टी

ये भी पढ़ें:  Silver Rate Today 29 Sep 2026: चांदी हुई सस्ती या महंगी? खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

डिजीटल बैंक सुविधाएं रहेंगी जारी

ध्यान दें कि 10 अक्टूबर को दो कारणों से छुट्टी है, लेकिन कुल छुट्टियों की गिनती में इसे केवल एक बार ही गिना जाएगा. बैंक की छुट्टियां राज्य और बैंकिंग सेंटर के अनुसार बदल सकती हैं. इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने बैंक और क्षेत्र का हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें. बैंक बंद होने पर भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं. ATM से कैश निकालने जैसी सुविधाएं भी सामान्य रूप से चालू रहती हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price Today 29 September 2026: सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Dry Days in October 2026: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें? देखें ड्राय डे की पूरी लिस्ट

Dry Days in October 2026: अक्टूबर 2026 में कई मौकों पर देशभर में कई दिन…

Last Updated: September 29, 2026 12:44:43 IST

IND vs WI 2nd ODI: पहला ODI जीतने के बाद भी भारत की प्लेइंग XI से 3 खिलाड़ी होंगे बाहर? गंभीर-गिल कर रहे हैं तैयारी!

IND vs WI 2nd ODI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में होने…

Last Updated: September 29, 2026 12:09:38 IST

Begusarai Crime News: पहले की मारपीट…फिर चाकू दिखाकर किया रेप, बेगूसराय में हैवानों ने की हदें पार; फिर Video बनाकर

Begusarai Crime News: बेगूसराय में महिला के साथ होटल में मारपीट और रेप का सनसनीखेज…

Last Updated: September 29, 2026 11:41:02 IST

क्या शादी करने जा रही हैं आम्रपाली दुबे? Bigg Boss में निरहुआ संग रिश्ते का खोला राज़, बोलीं- ‘वो चाहते हैं कि मैं…’

Amrapali Dubey Nirahua Relationship: क्या आम्रपाली दुबे और निरहुआ सच में एक-दूसरे को डेट कर…

Last Updated: September 29, 2026 10:48:56 IST