IND vs WI 2nd ODI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे में क्या कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं? रोहित शर्मा और जडेजा की फॉर्म को देखते हुए प्लेइंग XI में 3 बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज़ है. जानिए क्या यशस्वी जायसवाल और सिराज को मिलेगी जगह?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. अब टीम इंडिया की नज़र दूसरा मैच जीतकर सीरीज़ पर कब्ज़ा करने पर होगी.
जीत की इस कोशिश में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं. इसकी वजह से कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है.
युवा तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर ब्रार का प्रदर्शन पहले वनडे में कुछ ख़ास नहीं रहा. ख़राब गेंदबाज़ी के कारण दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने के लिए जाने जाते हैं.
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पहले मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. ऐसे में उन्हें भी अगले मुकाबले से आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर आकिब नबी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. आकिब नबी अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के साथ-साथ पारी के आखिरी ओवरों में बड़े-बड़े शॉट खेलने में भी माहिर हैं.
दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा पहले मैच में बल्ले से ख़ास योगदान नहीं दे पाए थे. इसके अलावा, टीम बस से उतरते समय वे गिर भी गए थे. 39 साल के रोहित की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. इसलिए ‘हिटमैन’ को दूसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है.
पहले वनडे में बेंच पर बैठे यशस्वी जायसवाल को इस मैच में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है. यशस्वी हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में रहे हैं और अपनी पिछली 3 वनडे पारियों में 2 तूफानी शतक जड़ चुके हैं. वे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं.
Begusarai Crime News: बेगूसराय में महिला के साथ होटल में मारपीट और रेप का सनसनीखेज…
IND vs SL Asian Games 2026 Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में बारिश की वजह…
Amrapali Dubey Nirahua Relationship: क्या आम्रपाली दुबे और निरहुआ सच में एक-दूसरे को डेट कर…
Ayushmann-Sara Movie Udta Teer: 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए KBC के मंच पर पहुंचे…
Silver Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव…
Pakistan Cricketer Viral Video: बाबर आज़म और रिज़वान के बाद अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स…