<
Categories: बिज़नेस

Bank Close News : सितंबर में कब और किस तारीख  को बैंक रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday list September Month: भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर, 2025 में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कामकाज ठप रहेगा।

Bank Holidays September 2025: इस साल सितंबर महीने की शुरुआत ही त्योहारों के साथ हो रही है। सितंबर, 2025 में पितृ भी है और महीने के अंतिम सप्ताह से पहले ही नवरात्र की शुरुआत भी हो जाएगी। इस महीने कई सरकारी छुट्टियां पड़ेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और बैंकों में अवकाश रहेगा। अगर आप भी बैंक में जाकर अपने वित्त संबंधी काम करवाने में संतुष्टि महसूस करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको बताएं कि सितंबर महीने के दौरान कब-कब बैंकों में अवकाश रहेगा, जिससे आपको सहूलियत मिले। 

15 दिन बैंक रहेंगे बंद (Banks closed for 15 days)

भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) हर महीने बैंकों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। इस हिसाब से सितंबर, 2025 के लिए भी RBI की ओर से बैंकों में अवकाश (Bank Holidays in September 2025) की सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक, सितंबर महीने के दौरान कुल 15 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी, जिसमें शनिवार और रविवार के अलावा अन्य अवकाश भी शामिल हैं। दरअसल, सितंबर में कई त्योहारों के अवसर पर बैंक अवकाश हैं, जिनमें ओणम, दुर्गा पूजा आदि शामिल हैं। पूरे भारत में बैंक प्रत्येक रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से संबंधित कोई पेंडिंग काम है तो पहले से ही अपनी योजना बना लेना बेहतर होगा।  

सितंबर, 2025 में बैंक अवकाशों की सूची List of Bank Holidays in September, 2025

  • 3 सितंबर – (बुधवार) : रांची (झारखंड) में कर्मा पूजा के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 4 सितंबर — (गुरुवार) : कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक पहले ओणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 सितंबर — (शुक्रवार) : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ के अवसर पर अहमदाबाद, आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 सितंबर — (शनिवार) : गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में बैंक ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा के अवसर पर बंद रहेंगे।
  • 12 सितंबर — (शुक्रवार) : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर — (सोमवार) : नवरात्रि स्थापना के कारण जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर — (मंगलवार) : महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 सितंबर — (सोमवार) : महा सप्तमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 सितंबर — (मंगलवार) : महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST