Bank Holiday This Week: 24 से 30 अगस्त के बीच कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक की छुट्टियां रहेंगी. अगर आप किसी काम से बैंक जाने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार कैलेंडर जरूर देख लें.
14 और 15 अप्रैल को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday This Week 24 To 30 August: भारत में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक इस हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे. RBI के नियमों के मुताबिक, हर रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 24 से 30 अगस्त के बीच कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक की छुट्टियां रहेंगी. इस वजह से इस हफ्ते कई जगह बैंक ब्रांच बंद रह सकती हैं. हालांकि, बाकी सामान्य कार्यदिवसों पर बैंक पहले की तरह खुले रहेंगे. वहीं, अगले शनिवार 29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है. यानी 29 अगस्त को बैंक ब्रांच में सामान्य बैंकिंग काम किया जा सकेगा.
25 अगस्त, मंगलवार: केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी/मिलाद-ए-शरीफ और केरल में ओणम के पहले दिन के कारण बैंक बंद रहेंगे.
26 अगस्त, बुधवार: महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी और तिरुवोणम के कारण बैंक बंद रहेंगे.
28 अगस्त, शुक्रवार: गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे.
30 अगस्त, रविवार: रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर खरीदने से पहले चेक करें! आपके शहर में आज कितने रुपये का मिल रहा गैस सिलेंडर?
बैंक की छुट्टी के दिन ग्राहक ब्रांच जाकर बैंकिंग से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. छुट्टी के बावजूद NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. ग्राहक इन डिजिटल सेवाओं के जरिए आसानी से पैसे भेजने, भुगतान करने और दूसरे जरूरी बैंकिंग काम कर सकेंगे.
Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…