मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत दी है. प्रदेश की महिलाएं 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक UPSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इन महिलाओं के साथ एक साथी को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.
योगी आदित्यनाथ
Raksha Bandhan Free Bus: रक्षाबंधन पर हर साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की महिलाओं को फ्री बस की सुविधा देते रहे है. इस साल योगी सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. नए फैसले के अनुसार अब उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी.
रक्षा बंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान महिलाओं को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में परिवहन निगम और परिवहन विभाग के साथ नगर विकास, पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी शामिल हुए. योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा नगर विकास विभाग की 900 से ज्यादा बसों में भी लागू की जाए. इसके साथ ही निजी बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के दस्तावेज और पहचान की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेंपो यूनियनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों से केवल निर्धारित किराया ही लिया जाए और ओवरलोडिंग पर रोक लगाई जाए. ड्राइवरों के व्यवहार को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं. टैक्सी और ई-रिक्शा चलाने वाले ड्राइवरों का सत्यापन कराया जाएगा और केवल सत्यापित एवं सक्षम चालकों को ही वाहन चलाने की अनुमति होगी. बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों और शहरों के प्रवेश-निकास मार्गों पर भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए पहले से एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है.
मुख्यमंत्री ने बस स्टेशनों पर निवासियों के लिए CCTV निगरानी, पीने के पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग को बस अड्डों पर रक्षाबंधन के दौरान फर्स्ट एड की विशेष व्यवस्था करने को भी कहा गया है. त्योहार के दौरान शहरों, एक्सप्रेसवे, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…