<
Categories: बिज़नेस

FD interest rates 2026: ICICI, HDFC या Kotak कौन सा बैंक FD पर देता है ज्यादा ब्याज?

Kaun Sa Bank Sabse Zyada Interest Deta hai: आज के समय में जब विदेशों में सकंट चल रहा है और शेयर बाजार काफी दबाव में है. ऐसे में एफडी एक सदाबहार ऑप्शन बना हुआ है. अगर आप अच्छे रिटर्न की आस में हैं और आपको नहीं समझ आ रहा है कि किस बैंक में इंवेस्ट करना ज्यादा बेहतर हैं तो हम आपको बताएंगे.

Best FD Interest Rates 2026: जैसा की सभी को पता है कि विदेशों में संकट का दौर है और उसका असर कहीं न कहीं भारत पर भी दिख रहा है. संकट के चलते मार्केट खराब चल रही है और शेयर बाजार पर काफी दबाव है. ऐसे में  एफडी एक सेफ इंवेस्टमेंट मानी जा रही है. अगर आप भी सेफ इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं और आपको नहीं पता है कि कौन सा बैंक अच्छा ब्याज दे रहा है तो आइए जानते हैं कि एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में से कहां पर इंवेस्ट करना ज्यादा अच्छा है.

क्या होता है FD?

अगर आपका कोई गोल है तो एफडी करना काफी अच्छा हो सकता है. इससे आपकी काफी बचत होगी और आगे के कामों में काफी आसानी होगी. एफडी में ऐसा होता है कि आपके बैंक से एक फिक्स अमाउंट हर महीने कट जाता है और अलग से जमा होता है. इसका टेन्योर 7 दिन से 10 साल तक का होता है, जब आपकी एफडी पूरी हो जाए तो आप अपना ब्याज और पैसा निकाल सकते हैं और अगर आप चाहें तो फिर से नई एफडी शुरु कर सकते हैं, लेकिन एफडी में इंवेस्ट करने से पहले आज के समय के ब्याज के बारे में जानना जरूरी है कि कितना इंट्रेस्ट रेट चल रहा है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2 से 3 साल से कम समय की जमा राशि में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. अगर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट की बात करें तो वहां पर दि हुई जानकारी के मुताबिक- जनरल कस्टमर को  6.45% और सीनियर सिटिजन्स को 6.95% दर का ब्याज मिलता है. साथ ही एसबीआई सीनियर सिटिजन्स के लिए 5 से 10 साल के समय के लिए जमा करने का ऑप्शन भी देता है, जहां पर रेगुलर कस्टमर  के लिए 6.05% की तुलना में  7.05% रिटर्न मिलता है.

एचडीएफसी बैंक (HDFC)

एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटिजन्स को 18 महीने से 3 साल वाली एफडी पर 6.95% का ब्याज दर देता है और रेगुलर कस्टमरों के लिए हाईएस्ट  दर 6.50% है, जो 3 साल से ज्यादा और 5 साल के कम समय के लिए लागू होती है. 

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI)

भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक सीनियर सिटिजन्स को 3 से 5 साल के समय वाली जमा और 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर 7.10% का ब्याज देता है. रेगुलर कस्टमरों के लिए आईसीआईसीआई बैंक 6.50% की अधिकतम ब्याज देता है, जो 3 से 10 साल तक की समय वाली जमा और 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर लागू होती है.

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

कोटक महिंद्रा बैंक सीनियर सिटिजन्स को 1 साल 3 महीने से 1 साल 6 महीने तक की समय वाली जमा एफडी पर  7.20% का ब्याज देता है. वहीं रेगुलर कस्टमरों के लिए दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 6.70% है, जो सेम समय के लिए लागू है.

 

 

 

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST