<
Categories: बिज़नेस

क्या सच में अभी तक आप पी रहे थे Bisleri का जहरीला पानी? FSSAI की कार्रवाई पर कंपनी ने दी सफाई, कहा-शुरुआती जांच में…

Bisleri FSSAI Action: कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट से छह सैंपल लिए थे. शुरुआती जांच में पांच सैंपल सभी निर्धारित मानकों पर खरे उतरे. हालांकि, छठे सैंपल में ब्रोमेट (Bromate) का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया, जबकि इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.

Bisleri FSSAI Action: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अभियोजन की मंजूरी दिए जाने के बाद कंपनी ने अपना बयान जारी किया है. दरअसल, कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के एक सैंपल की जांच में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठे थे. इसके बाद कंपनी ने पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है.

बिसलेरी ने कहा कि उसे हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी है, जिनमें FSSAI की ओर से कंपनी को नोटिस जारी किए जाने की बात कही गई है. कंपनी के मुताबिक, यह मामला करीब 14 महीने पुराना है. सितंबर 2025 में गोवा स्थित बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पानी की एक खेप तैयार की गई थी. यह प्लांट कंपनी के नेटवर्क में शामिल 143 संयंत्रों में से एक है.

कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट से छह सैंपल लिए थे. शुरुआती जांच में पांच सैंपल सभी निर्धारित मानकों पर खरे उतरे. हालांकि, छठे सैंपल में ब्रोमेट (Bromate) का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया, जबकि इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.

दोबारा जांच में सामने आई अलग रिपोर्ट

बिसलेरी के मुताबिक, कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को इस जांच के खिलाफ अपील की थी. इसके बाद FSSAI ने संबंधित सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा. रेफरल लैब की जांच में सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई. हालांकि, लैब ने अलग से पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए.

कंपनी ने कहा कि दोनों जांच रिपोर्ट में अंतर होने के कारण कुछ सवाल खड़े हुए, जिन पर स्पष्टीकरण जरूरी था. इसलिए बिसलेरी ने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र लैब में भी कराई. इस जांच में भी ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया.

FSSAI को रिपोर्ट सौंपने के बाद नहीं मिला जवाब: बिसलेरी

कंपनी ने बताया कि उसने 2 फरवरी 2026 को एक औपचारिक पत्र के साथ स्वतंत्र लैब की जांच रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराई थी. बिसलेरी का दावा है कि इसके बाद उसे FSSAI की ओर से कोई और जानकारी या जवाब नहीं मिला. कंपनी ने समझा कि मामला बंद हो चुका है.बिसलेरी ने यह भी कहा कि उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी के माध्यम से कोई नोटिस नहीं मिला है. साथ ही, कंपनी FSSAI की वेबसाइट पर भी संबंधित नोटिस तलाश नहीं पाई है.

पानी की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

बिसलेरी ने अपने बयान में कहा कि पीने के पानी की सुरक्षा उसके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कंपनी के मुताबिक, उसकी 10 चरणों वाली मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में 90 से अधिक तरह के गुणवत्ता परीक्षण किए जाते हैं. कंपनी ने कहा कि वह इस मामले को उचित नियामकीय प्रक्रिया के तहत सुलझाने के लिए FSSAI के साथ सहयोग करती रहेगी. बिसलेरी ने अपने बयान के अंत में कहा कि वर्षों से उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने वाला उसका ब्रांड सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए शुरू होगी नई ट्रेन, 604 KM का सफर होगा आसान; जानें पूरा शेड्यूल

Ayodhya Janakpur Dham Express: अयोध्या से जनकपुर जाने के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने…

Last Updated: November 23, 2026 14:19:03 IST

Muzaffarnagar Double Murder: पुरानी रंजिश ने ले ली बाप-बेटे की जान, घर के दरवाजे पर गोलियों से छलनी किया शरीर; घर में पसरा मातम

Muzaffarnagar Double Murder: मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने मुख्तियार और…

Last Updated: November 23, 2026 14:01:46 IST

Watch Video: हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलना पड़ा भारी, बीच में अटका शख्स; वीडियो देख लोग हैरान

Watch Video: सोशल मीडया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा…

Last Updated: November 23, 2026 13:53:44 IST

क्रिकेट में SENA देशों का मतलब क्या है? जानें फुल फॉर्म और इन्हें सेना क्यों कहते हैं

SENA Countries Full Form: क्रिकेट में SENA का मतलब क्या है? जानिए इसकी फुल फॉर्म,…

Last Updated: November 23, 2026 13:37:39 IST

बीमार होने का बहाना, सुनसान जगह और सिर पर ईंट से वार… लखनऊ में पत्नी की खौफनाक साजिश बेनकाब

Lucknow Murder Case: लखनऊ में एक युवक की हाल ही में हत्या कर दी गई…

Last Updated: November 23, 2026 13:16:57 IST