Muzaffarnagar Double Murder: मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने मुख्तियार और उनके बेटे सुखजिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को मोनू हत्याकांड से जोड़कर पुलिस जांच कर रही है.
UP Crime News
Muzaffarnagar Double Murder: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात रविवार देर शाम पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास हुई. हमलावरों ने घर के गेट पर दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए. मृतकों की पहचान मुख्तियार और उनके बेटे सुखजिंदर के रूप में हुई है. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र की हत्या करीब एक साल पहले हुए मोनू हत्याकांड की रंजिश में की गई है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष के कुछ लोग जमानत पर जेल से बाहर आए थे. आरोप है कि पुरकाजी थाने का एक हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ इस वारदात में शामिल था. पुलिस इस मामले को पुरानी दुश्मनी और बदले की कार्रवाई से जोड़कर जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान मृतकों के आधार कार्ड, बिजली बिल और राशन कार्ड उत्तराखंड के मिले. इससे घटनास्थल उत्तराखंड की सीमा में होने की बात सामने आई. हालांकि, परिवार ने मुजफ्फरनगर पुलिस से ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: ताजमहल में 3 साल के बच्चे को लेकर बवाल! आधार कार्ड पर अड़े CISF जवान, पर्यटक के साले की पिटाई का आरोप
डबल मर्डर की जानकारी मिलने पर मुजफ्फरनगर के एसएसपी सूरज कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि डायल 112 के जरिए फायरिंग की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस, सीओ सदर और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी के मुताबिक, परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की तलाश और घटना की जांच के लिए चार पुलिस टीमें बनाई गई हैं. फिलहाल मुजफ्फरनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में घटनास्थल की सीमा दूसरे जिले में पाए जाने पर आगे की कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी.
ये भी पढ़ें: देव दीपावली 2026 कब है? 23 और 24 नवंबर की जाने सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व
Watch Video: सोशल मीडया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा…
SENA Countries Full Form: क्रिकेट में SENA का मतलब क्या है? जानिए इसकी फुल फॉर्म,…
IND VS PAK: तिलक वर्मा से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की झड़प का यह पूरा मामला इंडिया…
Lucknow Murder Case: लखनऊ में एक युवक की हाल ही में हत्या कर दी गई…
IND VS PAK: 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया A और पाकिस्तान A के…
Tajmahal Clash Viral Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर बच्चे को परिवार को सौंपने के…