हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की मां शुभ्रा सेन (Shubra Sen) के एक बड़े और चौंकाने वाले प्रॉपर्टी निवेश (Property Investment) से जुड़ी है, जिसने मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार (Luxurious Real Estate Market) में अब पूरी तरह से खलबली मचा दी है.
Sushmita Sen Mother Buys Two Luxury Apartment
Sushmita Sen Mother Buys Two Luxury Apartment: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन की मां, शुभ्रा सेन ने मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एक बेहद ही महत्वपूर्ण किया है. जिसको लेकर चारों तरफ उनकी चर्चा की जा रही है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
दरअसल, हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेन की मां, शुभ्रा सेन ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एक बेहद ही महत्वपूर्ण निवेश की शुरुआत की है. उन्होंने इसी साल नवंबर में पंजीकृत (Registered) एक हाई-वैल्यू सौदे में, उन्होंने गोरेगांव ईस्ट के एक ही प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट में दो लक्ज़री अपार्टमेंट को अपने नाम किया है. इतना ही नहीं उन्होंने इस डील का कुल मूल्य करीब 17 करोड़ रुपये है, जो शहर के अपस्केल प्रॉपर्टी सेक्टर में सेन परिवार के विश्वास को फिलहाल पूरी तरह से दर्शाता है.
सुष्मिता सेन की मां, शुभ्रा सेन ने मुंबई के तेज़ी से विकसित हो रहे इलाके गोरेगांव ईस्ट में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के प्रतिष्ठित आवासीय प्रोजेक्ट ‘एलिसियन’ (Elysian) में दो आलीशान अपार्टमेंट को अपने नाम किया है. जिसकी कीमत 16.89 करोड़ यानी लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ एक अपार्टमेंट की कीमत 8.40 करोड़ है जबकि दूसरे की 8.49 करोड़ बताई जा रही है.
यह सबसे बड़ा सौदा इसी साल के पिछे महीने यानी नवंबर में पंजीकृत किया गया था. दोनों अपार्टमेंट का RERA कारपेट एरिया समान है, जो लगभग 163.59 वर्ग मीटर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक लक्ज़री यूनिट के साथ एक कार पार्किंग की सुविधा भी है. हालांकि, इस सबसे बड़े सौदे के लिए सेन परिवार ने कुल मिलाकर 84 लाख से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क (Registration Fees) का भुगतान भी किया था.
दरअसल, गोरेगांव ईस्ट की यह लोकेशन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जेवीएलआर (JVLR) जैसी मुख्य सड़कों के करीब होने की वजह से हाई-एंड खरीदारों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. तो वहीं, इस निवेश से यह पता चलता है कि शुभ्रा सेन, जो पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर भी हैं, उन्होंने हाल ही में एक बेहतरीन और प्रीमियम खरीदारी की है, और उनकी यह डील मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट की लगातार बढ़ती मांग को भी दर्शाती है.
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…