IND vs SA: विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे खेला जाने वाला है. इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम के पक्ष में मुकाबला जाने के आसार हैं. जानें वजह...
IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस सीरीज के हर मैच में बल्लेबाजों को खूब फायदा मिल रहा है. पहले वनडे (ODI) में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया. हालांकि साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट जाने के बाद भी वे मैच जीत सकते थे. इसके बाद दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की टीम ने 359 रन चेज कर डाले. ऐसे में तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा. तीसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. ऐसे में भारत का ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए. हालांकि इस मैच को जीतने में टॉस की अहम भूमिका होने वाली है. जो भी टीम टॉस जीतेगी, उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाएंगे. हाल में हुई महिला विश्व कप के आंकड़े कुछ ऐसी ही गवाही दे रहे हैं.
दरअसल, हाल ही में महिला वर्ल्ड कप के दौरान विशाखापत्तनम के इस मैदान पर 5 खेले गए. दिलचस्प बात यह है कि इन पांचों मैच में हर हार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की. इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 331 रन का टारगेट चेज किया था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम ने 81/5 से निकलकर 252 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था. इसी मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भी मुकाबला हुआ था, जिसमें इंग्लैंड की महिला टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. इससे साफ होता है कि जो टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करेगी, उसके मैच जीतने के चांस उतने ही ज्यादा होंगे. इसकी वजह है कि शाम के समय ओस काफी ज्यादा आ जाती है, जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है.
भारतीय टीम के लिए टॉस जीतना ही सबसे बड़ी चुनौती है. टीम इंडिया लगातार टॉस हारती जा रही है. पिछले कुछ में कप्तान भी बदले, लेकिन टॉस में टीम इंडिया का बैड लक जारी रहा. इसके चलते टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस सीरीज में भी पिछले 2 वनडे में भारतीय टीम टॉस हार गई थी. यह वनडे में लगातार 20वीं बार भी भारतीय टीम का कप्तान टॉस हार गया हो. आखिरी बार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था. इसके बाद से 2 साल बीत गए हैं, लेकिन वनडे में भारत को कोई भी कप्तान टॉस नहीं जीत पाया है. फिर चाहे रोहित शर्मा हों, शुभमन गिल हों या फिर केएल राहुल. ऐसे में जब विशाखापत्तनम में केएल राहुल टॉस के लिए उतरेंगे, तो उनके मन में टॉस जीतने का ख्याल जरूर रहेगा.
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…
Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…
Silver Price Today 31 October 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है.…
Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…