<

Watch Video: मदरसे पढ़ने आई थी लड़की…मौलाना से ही रचा लिया निकाह, तीन बच्चों का निकला बाप; फिर कोर्ट में पहुंचा मामला

Jaipur News: जयपुर में मदरसे में पढ़ने वाली 18 साल की युवती से शादीशुदा मौलाना ने निकाह कर लिया. मामले के विरोध में परिजनों ने कोर्ट परिसर में मौलाना की पिटाई कर दी.

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मदरसे में पढ़ने आने वाली 18 साल की युवती का वहां के मौलाना से निकाह विवाद का विषय बन गया है. आरोप है कि मदरसे के मौलाना वकार अहमद ने युवती को अपने करीब किया और उससे निकाह कर लिया. बताया जा रहा है कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई. मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट में पेशी के दौरान लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मौलाना की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो अब सामने आया है.

मदरसे में पढ़ने आती थी 18 साल की युवती

पुलिस के मुताबिक, 18 साल की आयशा (बदला हुआ नाम) जयपुर के एक मदरसे में पढ़ने के लिए आती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात मौलाना वकार अहमद से हुई. आरोप है कि मौलाना ने युवती को अपने प्रभाव में लिया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. बताया जा रहा है कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. इसके बावजूद उसने युवती से चुपचाप निकाह कर लिया. जब परिवार को इस निकाह की जानकारी मिली तो उन्होंने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही.

परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

निकाह की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों ने जयसिंहपुरा खोर थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद युवती ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए मौलाना से निकाह करने की बात कही. उसने अपने फैसले को अपनी मर्जी बताया. इस मामले में पुलिस ने शुरुआत में शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की थी. हालांकि, परिवार और स्थानीय लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती रही.

कोर्ट परिसर में मौलाना की जमकर पिटाई

पुलिस ने शनिवार दोपहर मौलाना वकार अहमद को कोर्ट में पेश किया. इस दौरान युवती के परिवार के सदस्य और कुछ स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे. आरोप है कि कोर्ट परिसर में लोगों ने मौलाना को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उसे लात-घूंसों से पीटा. स्थिति को संभालने और मौलाना को बचाने में पुलिस को काफी परेशानी हुई. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है. कोर्ट में पेशी के बाद जमानतदार नहीं मिलने के कारण मौलाना को जेल भेज दिया गया था. हालांकि, कुछ घंटे बाद उसे जमानत मिल गई और शनिवार शाम को ही वह जेल से बाहर आ गया.

ये भी पढ़ें :  Watch Video: राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, फिर बोर्ड पर किया स्प्रे पेंट, गार्ड को दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

पुलिस कर रही है युवती के बयान की जांच

मामले के चर्चा में आने के बाद पुलिस अब युवती का बयान दर्ज करने और उसकी उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने में जुटी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि निकाह किन परिस्थितियों में हुआ था. फिलहाल मामले की जांच जारी है. वहीं, इस घटना के बाद मदरसों में पढ़ने आने वाली लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Surf Excel से लेकर Rin और Wheel तक हुए महंगे, HUL ने कई डिटर्जेंट पैक की कीमतों में किया इजाफा

HUL ने Surf Excel, Rin, Wheel और Moti Gulab साबुन के दाम बढ़ा दिए हैं.…

Last Updated: November 10, 2026 09:46:34 IST

Punjab Wrestler Shot Dead: दिवाली की रात गोलियों से दहला पंजाब, 27 साल के पहलवान का सरेआम मर्डर; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Punjab Wrestler Shot Dead: पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर पटाखे…

Last Updated: November 10, 2026 09:41:37 IST

Brent Crude 92 डॉलर के नीचे, ट्रंप के नरम रुख से गिरे दाम, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

अमेरिका-ईरान तनाव घटने की उम्मीद और कमजोर मांग से कच्चा तेल सस्ता हुआ है. ब्रेंट…

Last Updated: November 10, 2026 09:21:59 IST

Nvidia CEO का तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे 7 लाख करोड़ रुपये? जेनसन हुआंग की दौलत को लेकर चर्चा तेज

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति 155.4 अरब डॉलर आंकी गई है. तलाक की अटकलों…

Last Updated: November 10, 2026 08:53:52 IST

Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 10, 2026 08:46:40 IST

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

Pawan Kalyan Divorce: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी शादी…

Last Updated: November 10, 2026 08:32:56 IST