DA Hike News: केंद्र सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की है. अब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है. इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ होगा. चलिए जान लेते हैं कि किसकी सैलरी में कितना इजाफा होगा.
Kerala DA hike
DA Hike 2025: जब से सरकार ने DA में बढ़ोतरी को लेकर खबर दी है तब से ही सरकारी कर्मचारियों में एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की है. वहीं अब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है. इससे 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा. जरूरी जानकारी ये है कि यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू हुई है. यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया अक्टूबर के वेतन में दिया जाएगा. अब सवाल यह उठ रहा है कि चपरासी, क्लर्क और आईएएस अधिकारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी? चलिए इन सवालों का भी जवाब जान लेते हैं.
सिर्फ केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं बल्कि इसका लाभ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा. खास बात ये है कि लगभग 68 लाख पेंशनभोगियों की पेंशन पर भी बढ़ा हुआ डीए लागू होगा. केंद्र सरकार का यह कदम कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को ढेरों खुशियां देने वाला है. दिवाली से पहले वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का सीधा फायदा उन्हें होगा. चाहे चपरासी हो या आईएएस अधिकारी, अक्टूबर से सभी की जेबें पहले से ज़्यादा भरी होंगी.
देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेहतर जीवन स्तर बनाए रखने के लिए महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाता है. इसकी दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के आधार पर निर्धारित की जाती हैं, जिसे साल में दो बार, यानी हर छह महीने में संशोधित किया जाता है. जी हां, महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (डीआर) पेंशन भुगतान के महत्वपूर्ण घटक माने जाते हैं. सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इन भत्तों में संशोधन करती है, इसलिए सरकारी कर्मचारी जुलाई से ही इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. आखिरकार दिवाली से कुछ दिन पहले सरकार ने यह तोहफा दे दिया है.

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…