Love Affair: गुरुग्राम से एक सनसनीखेज भरा मामला सामने आ रहा है. दरअसल यहां एक पत्नी ने अपने पति को मारने के लिए ऑनलाइन हथौड़ा मंगा लिया. इसके बाद जो हुआ वो काफी हैरान कर देने वाला है.
crime news
Gurugram News: सौरभ और राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद हर कोई सेहमा हुआ है. इस हत्याकांड के बाद पूरे देश के पुरुषों में एक अलग ही खौफ है. वहीं अब इंदौर के कुख्यात राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी ही एक सनसनीखेज वारदात उत्तराखंड से सामने आई है. दरअसल, गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शुभम चौधरी ने ऋषिकेश के एक होटल में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद शुभम को शक है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या की साजिश रच रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसने हाल ही में ऑनलाइन एक हथौड़ा खरीदा था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला गुरुग्राम निवासी शुभम चौधरी का है, जिसकी इसी साल शादी हुई थी. बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद, शुभम को अपनी पत्नी की हरकतों पर शक हुआ. यह शक तब और गहरा गया जब उसकी पत्नी ने ऑनलाइन एक हथौड़ा मंगवाया. अपनी जान को खतरा महसूस करते हुए, शुभम ने सच्चाई का पता लगाने के लिए एक निजी जासूसी एजेंसी की मदद ली.
जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि शुभम की पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा था और वो गुरुग्राम छोड़कर ऋषिकेश में साथ रहने की प्लानिंग कर रहे थे. वहीं फिर 30 सितंबर को पत्नी अपने प्रेमी के साथ ऋषिकेश के तपोवन इलाके के एक होटल में गई, बताया जा रहा है कि यहां जासूस पहले से ही उन पर नज़र रखे हुए थे. जैसे ही शुभम को इसकी जानकारी मिली, वैसे ही उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस बात की खबर दे दी. जिसके बाद पुलिस टीम सुबह करीब 4 बजे होटल के कमरा नंबर 202 में गई. इस दौरान कमरे के अंदर शुभम की पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक स्थिति में मिले. वहीं जब पुलिस ने पूछताछ की तो प्रेमी ने कबूल किया कि वो कई दिनों से शुभम का पीछा कर रहा था. इस घटना के बाद पूरे होटल में ये बात फेल गई थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के बाद शुभम चौधरी ने अपनी पत्नी या उसके प्रेमी के खिलाफ कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई. उसने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए और चला गया. इस घटना ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड और मेरठ क्र सौरभ हत्याकांड की याद दिला दी है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. जहां एक ने हनीमून पर इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा था. वहीं दूसरी ने अपने पति के टुकड़े कर ड्रम में दफना दिया.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…