<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today in India: धनतेरस पर चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 6 November 2026: धनतेरस पर चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. MCX पर चांदी 3,013 रुपये गिरकर 1,84,127 रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जिससे खरीदारों को राहत मिली.

Silver Rate Today 6 November 2026: आज शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस के खास मौके पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बाजार खुलते ही चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई. इससे चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों का ध्यान आज के नए रेट पर है.

MCX पर कितनी सस्ती हुई चांदी?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत शुरुआती कारोबार में 3,013 रुपये यानी 1.61 प्रतिशत गिरकर 1,84,127 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,140 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

दिल्ली में चांदी का ताजा भाव

बुलियन बाजार के अनुसार चांदी का भाव 1,84,710 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी बढ़कर 1,94,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में हलचल जारी है. यहां चांदी का भाव 51.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,10,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो चांदी का दाम
चेन्नई ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
मुंबई ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
दिल्ली ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
कोलकाता ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
बेंगलुरू ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
हैदराबाद ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
केरल ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
पुणे ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000
गुजरात ₹2,100 ₹21,000 ₹2,10,000

ये भी पढ़ें: FII की जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, चार दिनों में भारतीय बाजार में लगाए ₹32,210 करोड़

पिछले साल से कितनी महंगी हुई चांदी?

पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर चांदी करीब 1.70 लाख रुपये प्रति किलो थी. इस साल कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में त्योहार के दौरान चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आज का भाव जानना जरूरी है.

चांदी खरीदने से पहले जरूर जानें

ध्यान रखें कि चांदी की कीमत अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय बाजार के कारण अलग हो सकती है. इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर चेक करें.

ये भी पढ़ें:  सोने के गहनों पर कंपनियों ने खोला ऑफर्स का पिटारा, मेकिंग चार्ज पर 50% तक छूट, Joyalukkas से Kalyan तक समझिए पूरा गणित

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

सोना महंगा, फिर भी धनतेरस पर टूट पड़े खरीदार! 1 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार का अनुमान है. महंगे…

Last Updated: November 6, 2026 11:57:09 IST

Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी-कुबेर पूजा और यम दीपदान का समय जानें

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय, लक्ष्मी-कुबेर पूजा मुहूर्त, यम दीपदान…

Last Updated: November 6, 2026 11:50:37 IST

दिवाली शॉपिंग का बहाना…मन में थी घिनौनी साजिश! छात्रा के साथ हैवानियत, हालत बिगड़ी तो खुद अस्पताल लेकर भागा टीचर

Varanasi Rape Case: वाराणसी में टीचर अभिषेक तिवारी ने शॉपिंग के बहाने छात्रा को कमरे…

Last Updated: November 6, 2026 11:45:59 IST

IND vs NZ 2nd ODI Weather: वेलिंग्टन में बारिश का खतरा, क्या रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला?

IND vs NZ 2nd ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7…

Last Updated: November 6, 2026 11:37:35 IST

न्यूजीलैंड में प्यार चढ़ा परवान, राजाओं के गढ़ में हुए सात फेरे; फ्रांस से पहुंची बारात ने लूटी महफिल

French Groom Weds In Rajasthan: राजस्थान के संगरिया की दिव्या ज्योति को न्यूजीलैंड में फ्रांस…

Last Updated: November 6, 2026 11:20:21 IST