<
Categories: मनोरंजन

न्यूजीलैंड में प्यार चढ़ा परवान, राजाओं के गढ़ में हुए सात फेरे; फ्रांस से पहुंची बारात ने लूटी महफिल

French Groom Weds In Rajasthan: राजस्थान के संगरिया की दिव्या ज्योति को न्यूजीलैंड में फ्रांस के रोमेन से प्यार हुआ. दोनों ने राजस्थानी रीति-रिवाजों से शादी की. फ्रांस से आई बारात और विदेशी मेहमान आकर्षण का केंद्र बने.

French Groom Weds In Rajasthan: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां फ्रांस से दूल्हा रोमेन बारात लेकर पहुंचा और राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ दिव्या ज्योति से शादी रचाई. इस शादी में फ्रांस से आए विदेशी मेहमान भी भारतीय परंपराओं और रस्मों का आनंद लेते नजर आए. दोनों की प्रेम कहानी न्यूजीलैंड में शुरू हुई थी, जो अब शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल गई.

न्यूजीलैंड में हुई मुलाकात

दिव्या ज्योति राजस्थान के संगरिया की रहने वाली हैं. वह एक सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी की बेटी हैं. उन्होंने ग्वालियर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम में आईबीएम और नोएडा में एचसीएल जैसी कंपनियों में काम किया. आगे चलकर काम के सिलसिले में दिव्या न्यूजीलैंड पहुंचीं. यहीं उनकी मुलाकात फ्रांस के रहने वाले रोमेन से हुई. रोमेन पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं. पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

परिवार की सहमति से राजस्थान में शादी का फैसला

दिव्या और रोमेन ने एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला किया. दोनों परिवारों को भी उनका रिश्ता पसंद आया और शादी के लिए सहमति मिल गई. इसके बाद दोनों ने राजस्थान के संगरिया में शादी करने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:  ब्लीच के बाद या पहले? सैफ अली खान के जवाब ने करण को चौंकाया, करीना कपूर बोलीं- ये शो में क्या हो रहा है?

राजस्थानी रस्मों में झूमे विदेशी मेहमान

शादी में रोमेन अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्रांस से बारात लेकर संगरिया पहुंचे. विदेशी मेहमानों के लिए भारतीय शादी का माहौल बेहद खास रहा. उन्होंने राजस्थानी परंपराओं के बीच शादी की रस्मों में हिस्सा लिया और समारोह का खूब आनंद उठाया. इस शादी में एक तरफ राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली, तो दूसरी तरफ अलग-अलग देशों के लोगों का खूबसूरत मिलन भी हुआ. न्यूजीलैंड में शुरू हुई दिव्या और रोमेन की प्रेम कहानी का राजस्थान में इस तरह खूबसूरत अंत हुआ कि यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई.

ये भी पढ़ें: ‘शोले’ के वो 3 राज, जो कभी बड़े पर्दे पर नहीं दिखे! आखिर क्यों सेंसर बोर्ड ने चलवा दी थी कैंची?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: खुद बना खतरों का खिलाड़ी! चलती कार से दागे ताबड़तोड़ पटाखे; वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Watch Video: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती हुंडई कार से युवक ने पटाखा गन द्वारा स्काईशॉट…

Last Updated: November 6, 2026 12:05:29 IST

सोना महंगा, फिर भी धनतेरस पर टूट पड़े खरीदार! 1 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार का अनुमान है. महंगे…

Last Updated: November 6, 2026 11:57:09 IST

Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी-कुबेर पूजा और यम दीपदान का समय जानें

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय, लक्ष्मी-कुबेर पूजा मुहूर्त, यम दीपदान…

Last Updated: November 6, 2026 11:50:37 IST

दिवाली शॉपिंग का बहाना…मन में थी घिनौनी साजिश! छात्रा के साथ हैवानियत, हालत बिगड़ी तो खुद अस्पताल लेकर भागा टीचर

Varanasi Rape Case: वाराणसी में टीचर अभिषेक तिवारी ने शॉपिंग के बहाने छात्रा को कमरे…

Last Updated: November 6, 2026 11:45:59 IST

IND vs NZ 2nd ODI Weather: वेलिंग्टन में बारिश का खतरा, क्या रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला?

IND vs NZ 2nd ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7…

Last Updated: November 6, 2026 11:37:35 IST