Varanasi Rape Case: वाराणसी में टीचर अभिषेक तिवारी ने शॉपिंग के बहाने छात्रा को कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया. हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गया, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.
Varanasi Rape Case
Varanasi Rape Case: वाराणसी में एक शिक्षक ने अपने ही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि टीचर पहले छात्रा को दिवाली की शॉपिंग के बहाने बाजार ले गया और फिर अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. इस घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की छात्रा है. वह आर्य महिला डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन तृतीय वर्ष में पढ़ाई करती है. आरोपी टीचर अभिषेक कुमार तिवारी (40) उसी कॉलेज में पढ़ाता है. वह मूल रूप से भदोही का रहने वाला है और वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है. बताया जा रहा है कि छात्रा का टीचर के घर आना-जाना था. गुरुवार को टीचर ने छात्रा को फोन किया और दीपावली की शॉपिंग कराने के लिए बाजार बुलाया. छात्रा दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली और स्मार्ट बाजार पहुंची.
दोनों ने बाजार में कपड़े, घरेलू सामान और गिफ्ट आइटम खरीदे. इसके बाद दोनों ने बाहर खाना खाया और फिर टीचर अपने कमरे पर छात्रा को ले गया. आरोप है कि वहीं पर टीचर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान छात्रा की हालत अचानक बिगड़ गई. यह देखकर टीचर घबरा गया और उसे पास के एलायंस अस्पताल लेकर पहुंचा.
अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा का इलाज किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद डॉक्टरों के कहने पर टीचर ने छात्रा के परिजनों को फोन कर अस्पताल बुलाया. परिजनों के पहुंचने पर टीचर ने पहले हादसे में चोट लगने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों ने छात्रा की मां को पूरी सच्चाई बता दी. बेटी की हालत देखकर मां ने अस्पताल में हंगामा किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही चेतगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया. मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. वहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. इस घटना के बाद कॉलेज और इलाके में काफी नाराजगी है. लोग आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bengaluru Crime News: बेटी के साथ कमरे में था कर्मचारी, गुस्से में अंधा हुआ बिजनेसमैन; फिर कर दिया खोफनाक कांड
CAT Admit Card 2026 जारी हो गया है. उम्मीदवार iimcat.ac.in पर User ID और Password…
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है.…
धनतेरस पर M&M के शेयर 5.2% उछले. दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 25% बढ़ा।…
Vijay Dahiya On Virat Kohli: दिल्ली के कोच विजय दहिया चाहते हैं कि विराट कोहली…
Watch Video: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती हुंडई कार से युवक ने पटाखा गन द्वारा स्काईशॉट…
धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार का अनुमान है. महंगे…