<
Categories: बिज़नेस

इस समय दिखेगी Muhurat Trading की रौनक, फटाफट नोट कर लें आज फोकस में रहने वाले शेयर

Muhurat Trading 2025: आज दोपहर को शेयर बाजारों की दिवाली है, ऐसे में आप भी जल्द नोट कर लें  कि आज मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमलाइन क्या है और आज किन शेयरों पर सबकी नजर टीकेगी.

Muhurat Trading Timeline: आज देश के शेयर बाजार की दिवाली है, इस शुभ अवसर पर पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) सत्र आयोजित किया जाएगा. इस बार ट्रेडिंग का समय बदलकर दोपहर में कर दिया गया है, जबकि पिछले कई सालों से यह शाम के वक्त हुआ करती थी. इस साल दिलचस्प बात यह है कि 2  दिन दिवाली होने के कारण जहां, उत्तर भारत ने कल दिवाली बनाई, वहीं महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में आज त्योहार का उत्सव मनाया जाएगा. इसी कारण मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजन आज यानी 21 अक्टूबर को किया गया है.

मुहूर्त ट्रेडिंग की पूरी टाइमलाइन

राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ने मुहूर्त ट्रेडिंग की समय-सारणी जारी की है, जिसमें मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 के लिए इस बार खास टाइमटेबल जारी किया गया है. ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत 1:15 PM पर ब्लॉक डील्स से होगी, जो 1:30 PM तक चलेगी. इसके बाद प्री-ओपन सेशन 1:30 PM से 1:45 PM तक आयोजित होगा. मुख्य यानी नॉर्मल मार्केट सेशन 1:45 PM से 2:45 PM तक खुलेगा. वहीं, क्लोजिंग और ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-ऑफ दोनों का समय 2:55 PM से 3:05 PM तक रहेगा. इस दौरान केवल मुहूर्त ट्रेडिंग विंडो ही सक्रिय रहेगी, जबकि बाकी सभी मार्केट सेगमेंट बंद रहेंगे.

आज फोकस में रहने वाले प्रमुख शेयर

आज के सत्र में कुछ कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे इनमें ये शेयर शामिल है.
  • Axis Bank: RBI ने नीरज गंभीर को तीन साल के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त करने की अनुमति दी है.
  • SBI: बैंक ने 6.93% कूपन रेट पर नॉन-कन्वर्टिबल टियर-2 बॉन्ड्स के जरिए ₹7,500 करोड़ जुटाए हैं.
  • RBL Bank: BNP Paribas ने ₹317.85 प्रति शेयर की दर से 1.18 करोड़ शेयर खरीदे हैं, जिससे ₹377.35 करोड़ जुटाए गए.
  • Marathon Nextgen Realty: कंपनी ने अदाणी रियल्टी के साथ मिलकर मुंबई के बायकला में Monte South Commercial नामक प्रोजेक्ट लॉन्च किया है.
  • Q2 Results Today: जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग, जूलियन एग्रो इंफ्राटेक, और नेट्रिपल्स सॉफ्टवेयर आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.
  • Geojit Financial Services: कंपनी का मुनाफा 59.1% घटकर ₹57.4 करोड़ से ₹23.5 करोड़ पर आ गया, जबकि रेवेन्यू 22.3% घटकर ₹169.8 करोड़ रह गया.
  • South Indian Bank: आदित्य कुमार हलवासिया ने 2.01 करोड़ शेयर ₹35.24 प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे, जिनकी कुल कीमत ₹70.83 करोड़ है.
  • NSDL: SEBI ने कंपनी की हाई-पावर्ड एडवाइजरी कमेटी (HPAC) की रिवाइज्ड सेटलमेंट टर्म्स को मंजूरी दे दी है। कंपनी को 30 दिनों में ₹15.57 करोड़ का सेटलमेंट अमाउंट जमा करना होगा.
  • Precision Wires India: बोर्ड ने ₹151 प्रति शेयर के मूल्य पर 27.67 लाख इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है.
  • DCB Bank: Infinity Asset Advisors ने बैंक के 16.54 लाख शेयर ₹145.18 प्रति शेयर की दर से बेचे हैं.

क्यों खास है मुहूर्त ट्रेडिंग

हर साल दिवाली पर आयोजित होने वाला यह विशेष ट्रेडिंग सत्र निवेशकों के लिए शुभ शुरुआत का प्रतीक होता है. ‘मुहूर्त’ शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है कि शुभ समय. इस दिन, कारोबारी समुदाय नया वित्तीय वर्ष शुरू करता है और निवेशक स्टॉक्स में खरीदारी को सौभाग्यशाली मानते हैं. BSE ने इस परंपरा की शुरुआत 1957 में की थी, जबकि NSE ने इसे 1992 में अपनाया. तब से हर साल दिवाली के दिन निवेशक उत्साहपूर्वक इस एक घंटे के सत्र में भाग लेते हैं.

बीते सत्रों में रही तेजी, आज भी उम्मीद बुलिश मार्केट की

बीते सात सालों में हर बार मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई है. इस साल भी मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बाजार हरे निशान में खुलेगा. 20 अक्टूबर को हुए पिछले सत्र में भी निफ्टी 50 ने 25,800 के स्तर को पार करते हुए करीब 0.5% की बढ़त दर्ज की थी. इस महीने अब तक इंडेक्स में 1300 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली है. विशेषज्ञों के अनुसार हायर हाई-हायर लो स्ट्रक्चर यह संकेत दे रहा है कि दिवाली पर भी बुल्स का ही दबदबा रहेगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST