<
Categories: विदेश

‘अगर हमास अच्छा नहीं बनता, तो…’, व्हाइट हाउस से Trump ने दिया धमाकेदार बयान

Trump on Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास को फिर से एक कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने हमास को हिंसक संगठन बताया. उनका यह बयान इसराइल और हमास के बीच हाल ही में युद्धविराम की घोषणा  के बाद आया है.

Trump Warning to Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस (White House) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हमास (Hamas) को लेकर सख्त टिप्पणी की. ट्रंप ने हमास को “बहुत हिंसक” संगठन बताया और चेतावनी दी कि यदि वह अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाता, तो उसका अंत निश्चित है. यह बयान उस समय आया जब ट्रंप ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज़ (Anthony Albanese) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान एक पत्रकार ने इसराइल और हमास के बीच जारी तनाव पर सवाल किया.

डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी (Donald Trump Warns Hamas)

इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि हमास बहुत हिंसक रहा है। लेकिन अब उनके पास ईरान का समर्थन नहीं है. सच कहूं तो, अब उनके पास किसी का भी समर्थन नहीं बचा है. उन्हें अच्छा बनना होगा और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें ख़त्म कर दिया जाएगा. उनका यह बयान काफी गंभीर संदेश के रूप में देखा जा रहा है खासकर ऐसे समय में जब इसराइल और हमास के बीच हाल ही में युद्धविराम की घोषणा हुई थी. हालांकि, पिछले हफ्ते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन के आरोप लगाए, जिससे क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ गया है. ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ऐसी किसी भी कार्रवाई के लिए अपने सैनिकों को तैनात नहीं करेगा. उन्होंने दो टूक कहा कि अमेरिकी सेना की कोई भागीदारी नहीं होगी.

इजरायल का जवाबी हमला

ट्रंप की यह टिप्पणी ओवल ऑफिस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ एक बैठक के दौरान आई, जहां दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों और रक्षा सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप का यह बयान उस समय आया जब इजरायल ने कथित हमास हमलों के प्रतिशोध में हवाई हमले करने के बाद गाजा युद्धविराम को “फिर से लागू” करने की घोषणा की. इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि इन हमलों में हथियार भंडारण स्थलों, फायरिंग पोजीशन और हमलों की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगों को निशाना बनाया गया.

इस बीच गाजा मीडिया ऑफिस ने रिपोर्ट दी कि 10 अक्टूबर को युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 97 लोग मारे गए हैं और 230 से अधिक घायल हुए हैं. उन्होंने इजरायल पर संघर्ष विराम और अंतर्राष्ट्रीय कानून का ‘80 बार स्पष्ट उल्लंघन’ करने का आरोप लगाया.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST