Live TV
Search
Home > बिज़नेस > अब ऐप से घर पहुंच रहा सोना, दिवाली पर बदला शॉपिंग ट्रेंड, मिठाई से लेकर गिफ्ट हैम्पर तक की खरीदारी में उछाल

अब ऐप से घर पहुंच रहा सोना, दिवाली पर बदला शॉपिंग ट्रेंड, मिठाई से लेकर गिफ्ट हैम्पर तक की खरीदारी में उछाल

दिवाली पर Instamart और Zepto पर सोने के सिक्कों, मिठाई और गिफ्ट हैम्पर की मांग बढ़ी. Zepto पर हैम्पर ऑर्डर तीन गुना और रेस्टोरेंट बुकिंग 38.5% बढ़ी.

Written By:
Published: November 11, 2026 10:51:26 IST
Last Updated: November 11, 2026 10:51:26 IST

Mobile Ads 1x1

Diwali Shopping:  इस दिवाली लोगों ने सोने और चांदी की खरीदारी के साथ किराने का सामान, मिठाई, कपड़े और घर सजाने की चीजें भी ऑनलाइन मंगाईं. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy Instamart और Zepto के आंकड़े बताते हैं कि त्योहारों के दौरान लोगों की खरीदारी की आदतों में बड़ा बदलाव आया है. अब लोग कुछ मिनटों में सोने के सिक्के से लेकर मिठाई और गिफ्ट हैम्पर तक घर बैठे मंगा रहे हैं.

Instamart की पोस्ट-दिवाली रिपोर्ट में खरीदारी के कुछ दिलचस्प उदाहरण सामने आए हैं. बेंगलुरु के एक ग्राहक ने 2 ग्राम का लक्ष्मी गोल्ड कॉइन और ऑलिव ऑयल एक साथ ऑर्डर किया. वहीं, गुरुग्राम के एक ग्राहक ने 1 ग्राम का लक्ष्मी गोल्ड कॉइन बच्चों के लंच बॉक्स के साथ खरीदा. मुंबई में एक ग्राहक ने लक्ष्मी-गणेश और कमल डिजाइन वाले सोने के सिक्कों पर 1.11 लाख रुपये खर्च किए. यह प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फेस्टिव ऑर्डर रहा.

आधी रात के बाद ही शुरू हो गए सोने-चांदी के ऑर्डर

Instamart पर दिवाली की खरीदारी 6 नवंबर को आधी रात के तुरंत बाद शुरू हो गई थी. हैदराबाद के एक ग्राहक ने रात 12:30 बजे 24 कैरेट का फूलों की डिजाइन वाला सोने का सिक्का ऑर्डर किया. इसके चार सेकंड बाद बेंगलुरु से चांदी के सिक्के का पहला ऑर्डर आया.

शाम 6:38 बजे सोने और चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली. डिजाइन के मामले में भी ग्राहकों की पसंद अलग-अलग रही. Instamart पर बिके करीब दो-तिहाई सोने के सिक्कों में गुलाब या फूलों की डिजाइन थी. वहीं, चांदी के 73% सिक्कों में लक्ष्मी-गणेश की आकृति पसंद की गई.

दिल्ली के एक ग्राहक ने 29,907 रुपये का ऑर्डर दिया, जिसमें 1 ग्राम का गोल्ड कॉइन और LED पर्दे वाली लाइटें शामिल थीं. हैदराबाद के एक ग्राहक ने 52,215 रुपये में 2 ग्राम का सोने का सिक्का और 100 ग्राम की चांदी की बार खरीदी.

Zepto पर गिफ्ट हैम्पर की मांग तीन गुना बढ़ी

Zepto की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिवाली के मुकाबले इस बार फेस्टिव गिफ्ट हैम्पर के ऑर्डर तीन गुना हो गए. एथनिक कपड़ों और एक्सेसरीज की खरीदारी दोगुनी रही, जबकि फूलों और मालाओं के ऑर्डर में 2.5 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई.

त्योहार के दौरान प्लेटफॉर्म पर 4.68 लाख दीयों के ऑर्डर मिले. Instamart पर ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक की मांग दोगुनी से ज्यादा रही. डिनर सेट भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गिफ्ट आइटम में शामिल रहे. पार्टी से जुड़े सामान के ऑर्डर 162% बढ़े, जबकि स्नैक्स की मांग में 42% की बढ़ोतरी हुई.

काजू कतली बनी सबसे पसंदीदा मिठाई

दिवाली पर मिठाइयों की खरीदारी में काजू कतली सबसे आगे रही. Swiggy और Instamart पर यह सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली मिठाई बनी. हालांकि, Zepto पर लड्डू सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए, जबकि मात्रा के हिसाब से सोन पापड़ी सबसे ज्यादा बिकी.

लोगों ने बड़ी मात्रा में मिठाइयां भी खरीदीं. हैदराबाद के एक ग्राहक ने Swiggy से 41,895 रुपये में मिठाइयों के 57 पैकेट मंगाए. वहीं, मुंबई के एक ग्राहक ने सात खास मिठाई हैम्पर पर 41,772 रुपये खर्च किए.

दिवाली पर रेस्टोरेंट बुकिंग में 38.5% की बढ़ोतरी

त्योहार का असर सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग तक सीमित नहीं रहा. Swiggy Dineout पर दिवाली के दिन रेस्टोरेंट रिजर्वेशन में सालाना आधार पर 38.5% की बढ़ोतरी हुई. दिवाली से एक दिन पहले भी बुकिंग 7.4% ज्यादा रही. मुंबई में प्लेटफॉर्म पर 1.34 लाख रुपये का बड़ा रेस्टोरेंट बिल दर्ज किया गया.

इन आंकड़ों से साफ है कि क्विक कॉमर्स कंपनियां अब सिर्फ किराने का सामान पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं. सोने-चांदी के सिक्के, गिफ्ट हैम्पर, मिठाई, कपड़े और पार्टी की तैयारियों तक इनकी पहुंच बढ़ रही है. त्योहारों के दौरान ग्राहकों की बदलती जरूरतें इन प्लेटफॉर्म के लिए कारोबार बढ़ाने का नया मौका बन रही हैं.

MORE NEWS