Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Anthropic का आएगा मेगा IPO, 70 से 78 डॉलर रखा गया शेयरों का प्राइस बैंड, Nasdaq पर ANT नाम से होगी शेयरों की ट्रेडिंग

Anthropic का आएगा मेगा IPO, 70 से 78 डॉलर रखा गया शेयरों का प्राइस बैंड, Nasdaq पर ANT नाम से होगी शेयरों की ट्रेडिंग

Claude बनाने वाली Anthropic 64.4 अरब डॉलर का IPO लाने की तैयारी में है. कंपनी की वैल्यूएशन 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.

Written By:
Published: November 11, 2026 09:44:00 IST
Last Updated: 2026-11-11 10:08:45

Mobile Ads 1x1

Anthropic IPO:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल Anthropic अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. Claude चैटबॉट बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी का IPO टेक्नोलॉजी और शेयर बाजार दोनों के लिए बड़ा इवेंट हो सकता है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 64.4 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य रख रही है. वहीं, पूरी तरह डाइल्यूटेड आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.

अगर यह IPO सफल रहता है, तो Anthropic अमेरिका में शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली बड़ी स्वतंत्र फ्रंटियर AI लैब बन सकती है. यह लिस्टिंग ऐसे समय हो रही है, जब AI कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. निवेशकों के बीच यह चिंता बढ़ रही है कि AI चिप्स और डेटा सेंटर पर कंपनियों के भारी खर्च से भविष्य में कितना मुनाफा होगा.

64.4 अरब डॉलर का होगा IPO

अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) में 10 नवंबर को दाखिल संशोधित प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, Anthropic और उसके मौजूदा शेयरधारक कुल 82.5 करोड़ शेयर बेचेंगे. इन शेयरों का प्राइस बैंड 70 से 78 डॉलर प्रति शेयर रखा गया है.

इसमें कंपनी करीब 80.14 करोड़ शेयर जारी करेगी, जबकि मौजूदा शेयरधारक 2.36 करोड़ शेयर बेचेंगे. ऊपरी प्राइस बैंड पर IPO से करीब 64.4 अरब डॉलर जुटाए जा सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPO की कीमत 18 नवंबर को तय होने की संभावना है और 19 नवंबर से Nasdaq Global Select Market पर कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो सकती है. कंपनी का शेयर ANT टिकर के नाम से कारोबार करेगा.

प्राइवेट प्लेसमेंट से कुल फंड जुटाने का आंकड़ा 90 अरब डॉलर पार

Anthropic के IPO के साथ 26 अरब डॉलर के अलग प्राइवेट प्लेसमेंट की भी योजना है. इसे शामिल करने पर कुल फंड जुटाने की रकम करीब 90.4 अरब डॉलर हो सकती है. इस प्राइवेट निवेश में Google, Microsoft, Nvidia, AMD, Broadcom, Micron Technology और Taiwan Semiconductor Manufacturing Company (TSMC) जैसे बड़े नाम शामिल हैं.IPO का प्रबंधन Goldman Sachs और Morgan Stanley कर रहे हैं.

अगर अतिरिक्त शेयर खरीदने के विकल्प यानी ग्रीनशू ऑप्शन को भी शामिल किया जाए, तो कुल रकम करीब 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है. इस आधार पर Anthropic का इश्यू SpaceX के IPO से भी बड़ा हो सकता है.

1.4 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन का क्या है गणित?

Anthropic के IPO को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी वैल्यूएशन की हो रही है. 78 डॉलर प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी के मौजूदा शेयरों की वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बैठती है. वहीं, 1.4 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पूरी तरह डाइल्यूटेड आधार पर है.

इसका मतलब है कि इसमें कर्मचारियों को दिए गए स्टॉक ऑप्शंस, प्रतिबंधित शेयरों और चैरिटेबल डोनेशन मैचिंग प्रोग्राम के लिए रखे गए शेयरों को भी शामिल किया गया है. इससे पहले एक निजी फंडिंग राउंड में कंपनी की वैल्यूएशन करीब 965 अरब डॉलर आंकी गई थी.

Claude की बिक्री बढ़ी, फिर भी कंपनी को हुआ घाटा

Anthropic के कारोबार में तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन बढ़ते खर्च ने कंपनी के मुनाफे पर दबाव बनाया है. सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर करीब 17 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह सिर्फ 1.4 अरब डॉलर था.

हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग खर्च भी बढ़कर 17.5 अरब डॉलर पहुंच गया. इसके चलते Anthropic को 567 मिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग लॉस हुआ. पिछली तिमाही में कंपनी ने 974 मिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया था.कंपनी के मुताबिक, इस घाटे में कंप्यूटिंग लागत और डोनेशन मैचिंग प्रोग्राम से जुड़े खर्च की भी बड़ी भूमिका रही.

Anthropic ने अपने प्रॉस्पेक्टस में बताया है कि कंप्यूटिंग क्षमता और AI चिप्स से जुड़ी उसकी कुल प्रतिबद्धताएं करीब 895 अरब डॉलर हैं. इसमें से लगभग 70 अरब डॉलर का भुगतान सितंबर 2027 तक करना है. कंपनी AI बाजार में OpenAI और कम लागत वाले ओपन-वेट मॉडल्स से मुकाबला करने के लिए अपने कुछ मॉडल की कीमतें भी घटा रही है.

OpenAI के IPO के लिए बनेगा बेंचमार्क

Anthropic की शेयर बाजार में लिस्टिंग से निवेशकों को AI कंपनियों की वास्तविक बाजार वैल्यू समझने का मौका मिलेगा. खासकर यह पता चलेगा कि Claude जैसे AI मॉडल और टूल्स के कारोबार के लिए निवेशक कितनी कीमत चुकाने को तैयार हैं.

कंपनी की एक खास बात इसका गवर्नेंस मॉडल भी है. Anthropic एक पब्लिक बेनिफिट कॉरपोरेशन है. इसके लॉन्ग-टर्म बेनिफिट ट्रस्ट को कंपनी के बोर्ड के बहुमत वाले सदस्यों को चुनने और हटाने का अधिकार है.

इस IPO का असर OpenAI की भविष्य की लिस्टिंग पर भी पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI 2027 में संभावित IPO से पहले निजी निवेश के जरिए नई फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है.

ऐसे में Anthropic का IPO AI सेक्टर के लिए बड़ा टेस्ट साबित होगा. निवेशकों का फैसला बताएगा कि तेजी से बढ़ते AI कारोबार और उस पर होने वाले भारी खर्च के बीच बाजार किस कंपनी को कितनी वैल्यूएशन देने को तैयार है.

(Reuters इनपुट के साथ)

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी का एक और बड़ा IPO, महानदी कोलफील्ड्स में 10% हिस्सेदारी बेचेगी कोल इंडिया,नवंबर-दिसंबर में आ सकता है इश्यू

MORE NEWS