<
Categories: बिज़नेस

ECHS इलाज की दरों में इस तारीख से होगा बड़ा बदलाव, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

ECHS Adopts CGHS Rates: पूर्व सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, दरअसल अब ECHS इलाज की दरों में बदलाव होने जा रहें है. जिससे अब इलाज के खर्च में और ज्यादा राहत मिलेगी.

ECHS Treatment Rate Revision: ECHS ने अपने इलाज की दरों में बड़े बदलाव किए हैं. एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) अब सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की नई दरों को अपनाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में 3 अक्टूबर, 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी किया. ये नई दरें 15 दिसंबर, 2025 से लागू होंगी. इससे उन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सीधा फायदा होगा जो ECHS-पैनल वाले अस्पतालों में इलाज करवाते हैं. नए नियमों के तहत, सभी OPD और IPD सेवाएं और मेडिकल रीइम्बर्समेंट क्लेम सीधे अपडेटेड CGHS दरों के अधीन होंगे.

CGHS दरों पर आधारित होगा ECHS

रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिसंबर से सभी ECHS से जुड़े अस्पतालों में इलाज इन नई CGHS दरों पर आधारित होगा. इसके अलावा, ये नई दरें लाभार्थियों द्वारा किए गए रीइम्बर्समेंट क्लेम पर भी लागू होंगी. सर्विस पेंशनर्स और अन्य अधिकृत श्रेणियों को पहले की तरह कैशलेस इलाज मिलता रहेगा। नई रेट लिस्ट में सेमी-प्राइवेट वार्ड को बेस बनाया गया है. हालांकि, OPD कंसल्टेशन, जांच, रेडियोथेरेपी और डे-केयर प्रक्रियाओं पर मरीज के वार्ड एंटाइटलमेंट का कोई असर नहीं पड़ेगा; उनकी दरें सभी के लिए समान रहेंगी.

नई दरें कर्मचारियों को राहत देंगी

रिपोर्ट के अनुसार, नई दरों में सबसे बड़ा बदलाव अस्पताल की गुणवत्ता और शहर की श्रेणी पर आधारित है. जिन अस्पतालों के पास NABH या NABL मान्यता नहीं है, उनकी दरें 15% कम हो जाएंगी, जबकि सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों को स्टैंडर्ड NABH दरों से 15% अधिक मिलेग.  इसी तरह, X (टियर-I) शहरों की तुलना में Y (टियर-II) शहरों में दरें 10% कम और Z (टियर-III) शहरों में 20% कम तय की गई हैं. पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को भी Y-श्रेणी की दरों में शामिल किया गया है. इसका मतलब है कि इलाज की कुल लागत अब जगह और अस्पताल की गुणवत्ता दोनों पर निर्भर करेगी. नई सूची में वार्ड एंटाइटलमेंट के अनुसार सेमी-प्राइवेट वार्ड को बेस बनाया गया है.

नई दरें इस फॉर्मूले से तय होंगी

ECHS ने दरों की गणना के फॉर्मूले को भी स्पष्ट किया है. अगर A पैकेज की बेस कीमत है, तो जनरल वार्ड का बिल A – 5% होगा, सेमी-प्राइवेट वार्ड का बिल A होगा, और प्राइवेट वार्ड का बिल A + 5% होगा. यह कैलकुलेशन हॉस्पिटल मरीज के ECHS कार्ड पर बताए गए वार्ड एंटाइटलमेंट के आधार पर करेगा. ECHS एक बड़ी सरकारी योजना है जो पूरे देश में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को किफायती, सुलभ और भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस देती है, जिसमें मिलिट्री हॉस्पिटल, पॉलीक्लिनिक और पैनल में शामिल प्राइवेट हॉस्पिटल के जरिए कैशलेस इलाज शामिल है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST