<
Categories: बिज़नेस

घर बैठे पता लगाए आपके PF में कितना है पैसा, इंंटरनेट की भी नहीं पड़ेगी जरुरत, जानें इस आसान तरीके के बारे में

EPFO PF Balance: अगर आप भी EPFO सब्सक्राइबर है और अपने PF के बारे में जानना चाहते है तो आपके लिए बेहद अच्छी खबर है. अब आप घर बैठे इसका आसान तरीके से चेक कर सकते है.

PF Balance Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए कई आधुनिक और आसान सुविधाएं शुरू की हैं, ताकि मेंबर्स बिना किसी झंझट के अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकें. अब बैलेंस चेक करने के लिए न तो लंबी लाइन में लगने की जरूरत है और न ही किसी साइबर कैफे या इंटरनेट की. EPFO ने मिस्ड कॉल और SMS सर्विस जैसी सुविधाएं शुरू की हैं, जिनके जरिए पीएफ बैलेंस जानना अब मिनटों का खेल हो गया है. इतना ही नहीं, जल्द ही पीएफ निकासी के लिए ATM और UPI जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलने वाली हैं. आइए जानते हैं इन नई सर्विसेज़ के बारे में विस्तार से—

मिस्ड कॉल से चेक करें PF बैलेंस

अब PF बैलेंस की जानकारी पाने के लिए आपको बस एक साधारण मिस्ड कॉल करनी होगी। इसके लिए EPFO ने 9966044425 नंबर जारी किया है.

कैसे करें इस्तेमाल:

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें.
  • दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी.
  • कुछ सेकेंड बाद आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें आपके पीएफ बैलेंस और लेटेस्ट कंट्रीब्यूशन की पूरी जानकारी होगी.

 ध्यान रहे, इस सुविधा का फायदा तभी मिलेगा जब आपका बैंक अकाउंट और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक-दूसरे से लिंक हो. और सबसे खास बात  इस सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता.

SMS से भी मिलेगी अकाउंट डिटेल

अगर आप कॉल करने की बजाय मैसेज भेजना पसंद करते हैं, तो EPFO ने इसके लिए भी सुविधा दी है. अब आप केवल एक SMS भेजकर अपना पीएफ बैलेंस और आखिरी योगदान की जानकारी पा सकते हैं.

SMS भेजने का तरीका:

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 738299899 पर मैसेज करें.
  • मैसेज में टाइप करें: EPFOHO UAN HIN

(अगर हिंदी में जानकारी चाहिए तो “HIN” लिखें, अंग्रेजी में चाहिए तो “ENG”). मैसेज भेजने के कुछ ही क्षणों बाद आपको अकाउंट बैलेंस और ट्रांजेक्शन डिटेल SMS में मिल जाएगी.

जल्द ही ATM और UPI से निकलेगा PF

EPFO जल्द ही अपनी सेवाओं को एक कदम और आगे बढ़ाने जा रहा है. आने वाले महीनों में करीब 7 करोड़ सदस्यों को ATM और UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा मिलने जा रही है. निकासी की लिमिट शुरूआती चरण में 1 लाख रुपये तक होगी. इसके लिए EPFO मेंबर्स को एक विशेष EPFO विड्रॉल कार्ड जारी किया जाएगा. इस सुविधा के शुरू होने से 15 दिन तक लगने वाला सेटलमेंट समय घटकर कुछ ही मिनटों में हो जाएगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST