<
Categories: हरियाणा

IPS Y Puran Kumar Suicide Case में अब तक क्या- क्या खुलासे हुए? जानें- पूरा मामला?

IPS Puran Kumar suicide: चंडीगढ़ में 7 अक्टूबर को IPS वाई पूरन कुमार ने खुद को गन से Shoot कर आत्महत्या की थी. इस मामले में अब तक क्या- क्या हुआ और पूरा मामला क्या है आइए जानें.

IPS Puran Kumar Death Case: चंडीगढ़ में 7 अक्टूबर को हुए IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस ने पूरे हरियाणा प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है. सीनियर रैंक के इस अधिकारी ने अपनी ही कोठी में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि पूरन कुमार ने अपनी पत्नी, IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार को सुसाइड से ठीक पहले आखिरी मैसेज भेजा था. अब यह मामला एक संवेदनशील और गंभीर मोड़ ले चुका है, क्योंकि इसमें हरियाणा पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं.

कहां और कैसे मिली IPS की लाश?

7 अक्टूबर की रात चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित उनके घर में बने थिएटरनुमा बेसमेंट से उनकी लाश बरामद की गई. उनके पास ही मोबाइल फोन मिला था, जिसमें से कॉल डिटेल खंगालने पर कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं. ये डिटेल यह समझने में मदद कर रही है कि पूरन कुमार ने मौत से पहले किन-किन लोगों से बात की थी.

IAS पत्नी ने  DGP पर लगाए ये गंभीर आरोप

पूरन कुमार की पत्नी, IAS अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को 4 पन्नों की लिखित शिकायत सौंपी है. इसमें उन्होंने हरियाणा के DGP शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया कि —

  • उनके पति को जाति आधारित भेदभाव और उत्पीड़न का शिकार बनाया गया.
  • जानबूझकर उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया गया (FIR नंबर 0319/2025).
  • DGP शत्रुजीत कपूर के कहने पर उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए.
  • यह सब एक सोची-समझी साजिश थी जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया.

क्या लिखा था आखिरी नोट में?

चंडीगढ़ पुलिस को 8 पेज का एक “लास्ट नोट” मिला है, जिसमें पूरन कुमार ने कई नामों का ज़िक्र किया है.  इसी आधार पर DGP शत्रुजीत कपूर समेत 15 अफसरों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों के ज़रिए यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले उनके संपर्क में कौन-कौन था और उन्होंने किससे क्या बातचीत की थी.  फिलहाल इस केस में सबसे बड़ा पेंच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है. रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा साफ हो सकेगी कि मामला वास्तव में आत्महत्या का है या इसमें कोई अन्य एंगल भी है. बिना रिपोर्ट के जांच की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. 

लैपटॉप बना जांच की अहम कड़ी

पूरन कुमार का लैपटॉप भी इस जांच में एक अहम सबूत साबित हो सकता है. पुलिस को शक है कि सुसाइड नोट उसी लैपटॉप पर टाइप किया गया था. जांच टीम लैपटॉप से फिंगरप्रिंट और ईमेल डिटेल निकालना चाहती है. लेकिन परिवार ने फिलहाल पुलिस को लैपटॉप देने से इनकार कर दिया है, जिससे जांच में देरी हो रही है.

प्रशासन ने की IAS पत्नी को मनाने की कोशिश

सुसाइड के बाद शनिवार देर रात और रविवार सुबह हरियाणा सरकार के शीर्ष अधिकारी IAS अमनीत पी. कुमार से मिले. सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर समेत वरिष्ठ अफसरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, ताकि मामला सुलझ सके और जांच आगे बढ़े.  लेकिन IAS अधिकारी अपने आरोपों पर अडिग रहीं. रविवार को इस चीज पर महापंचायत भी हुई थी, जिसमें यह नारे लगे कि जब तक DGP को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम शांत नहीं बैठगें.

राहुल गांधी आज मिलेंगे पुरन कुमार की पत्नी से

आज राहुल गांधी और चिराग पसवान IPS पुरन कुमारी की पत्नी से मिलेंगे. बता दें कि इस केस के लिए सीएम नायब सैनी का दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया है, वहीं दुसरी तरफ पीएम मोदी हरियाणा का दौरा करने आने वाले थे, उसे भी आज रद्द कर दिया गया है. 
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST