EPFO WhatsApp Service: EPFO ने सदस्यों के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है. अब कर्मचारी और पेंशनर्स 'Hello' लिखकर PF बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजैक्शन, क्लेम स्टेटस और जरूरी अपडेट आसानी से व्हाट्सएप पर हासिल कर सकेंगे.
EPFO की WhatsApp सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा
EPFO WhatsApp Service: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है. इसका मकसद कर्मचारियों और पेंशनर्स को EPFO से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है. अब सदस्य WhatsApp के जरिए अपने PF खाते से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कर सकेंगे.
EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके अपने आधिकारिक WhatsApp चैनल की जानकारी दी है. संगठन ने सदस्यों से चैनल से जुड़ने की अपील की है. इसके लिए EPFO ने QR कोड भी शेयर किया है, जिसे स्कैन करके चैनल से जुड़ा जा सकता है. सदस्य EPFO के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के जरिए भी जुड़ सकते हैं. इसके बाद WhatsApp पर Hello लिखकर सेवा शुरू की जा सकती है.
EPFO now on WhatsApp too!
📢Join EPFO’s official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026
WhatsApp सेवा के जरिए सदस्य अपने PF बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे. इसके अलावा खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन भी देखे जा सकते हैं. सदस्य अपने EPFO क्लेम का स्टेटस भी चेक कर पाएंगे. इसके अलावा EPFO से जुड़े जरूरी अपडेट और अन्य सेवाओं की जानकारी भी WhatsApp के माध्यम से हासिल की जा सकेगी. इस सुविधा से सदस्यों को छोटी-छोटी PF जानकारी के लिए बार-बार EPFO ऑफिस या दूसरी सेवाओं पर जाने की जरूरत कम हो सकती है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…