<
Categories: बिज़नेस

एक गलती और फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में, Property खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 कागज, जानें दस्तावेजों की पूरी लिस्ट

इसलिए असली समझदारी यह है कि आप उस प्रॉपर्टी लेने से पहले उससे जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज़ों की ठीक से जांच कर लें. चलिए जानते हैं फ्रॉड से बचने के लिए किन दस्तावेजों को जांच करना जरूरी होता है.

घर खरीदना हर व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा सपना होता है. वहीं, कुछ लोग एफडी, पीपीएफ यो पोस्ट ऑफिस में निवेश नहीं करके प्रॉपर्टी में निवेश करने को एक बेहतरीन और भरोसेमंद डील मानते हैं. लेकिन, आजकल धोखाधड़ी के मामले इतने बढ़ गए हैं कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स एक ही प्रॉपर्टी को दो बार बेच देते हैं, जिससे प्रॉपर्टी खरीदने वाले को भारी नुकसान झेलना पड़ जाता है. इससे न केवल नुकसान बल्कि, आपको कई कानूनी पचड़ों में भी उलझना पड़ सकता है.

इसलिए असली समझदारी यह है कि आप उस प्रॉपर्टी लेने से पहले उससे जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज़ों की ठीक से जांच कर लें. चलिए जानते हैं फ्रॉड से बचने के लिए किन दस्तावेजों को जांच करना जरूरी होता है. 

1. मदर डीड और पुराने सेल डीड

किसी भी प्रॉपर्टी को लेने से पहले आपको उसके मदर डीड और सेल डीड की जांच आपको जरूर करनी चाहिए. दरअसल, मदर डीड और पुराने सेल डीड से इस बात का पता चलता है कि पहले यह प्रॉपर्टी कितने लोगों को बेची गई है और मौजूदा समय में इसका असली मालिक कौन है. अगर यह डीड पूरी तरह ठूक है तो ही आपको प्रॉर्पर्टी खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए. 

2. म्यूटेशन रिकॉर्ड और राजस्व दस्तावेज

अगर आप किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने जा रहे हैं तो ऐसे में म्यूटेशन रिकॉर्ड और जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेजों को चेक कर लेना बेहद जरूरी होता है. हालांकि, इसके नाम अलग-अलग शहरों और राज्यों में अलग हो सकता है. जैसे कुछ जगहों पर इसे पट्टा या खाता और कुछ जगहों पर खसरा-खतौनी आदि के नाम से जाना जाता है. आपको यह जरूर देख लेना चाहिए कि प्रॉपर्टी म्यूटेशन अभी भी पुराने मालिक के पास तो नहीं है. 

3. एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट (EC)

प्रॉपर्टी खरीदने से पहले आपको उसकी एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट (EC) जरूर निकलवा लेनी चाहिए. दरअसल, इससे आप यह जान सकते हैं कि प्रॉपर्टी पर पहले से कोई लोन, कानूनी झमेला या फिर प्रॉपर्टी को गिरवी तो नहीं रखा गया है. 

4. प्रॉपर्टी की टैक्स रसीद

किसी भी प्रॉपर्टची को लेने से पहले उसकी टैक्स रसीद जरूर लें. दरअसल, इससे यह साबित होता है कि आपने अपनी प्रॉपर्टी का टैक्स भर दिया है. इसके साथ ही यह रसीद आपके लिए प्रॉपर्टी बेचने, लोन लेने और अन्य विवादों को सुलझाने में भी कारगर रहती है. 

5. सेल एग्रीमेंट

प्रॉपर्टी लेते समय सेल एग्रीमेंट लेना बेहद आवश्यक होता है. इससे प्रॉपर्टी लेने की कॉस्ट के साथ-साथ पैसे के भुगतान करने की तारीख आदि पता रहती हैं. इसके साथ ही अगर आप कोई अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट या प्रॉपर्टी ले रहे हैं तो ऐसे में अलॉटमेंट लेटर जरूर लें.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST

लेना चाहते हैं हैचबैक कार? Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…

Last Updated: April 4, 2026 12:39:41 IST

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस… हेड टू हेड में कौन आगे, IPL में कैसा रहा है इतिहास?

DC vs MI Head To Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 12:35:10 IST