<

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर घर पर बनाते समय गट्टे सही तरीके से नहीं बन पाते, जिसकी वजह से सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है, इसलिए मैं आज आपके लिए लेकर आई हूं गट्टे की सब्जी बनाने की स्टेप बाय स्टेप गाइड.

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर घर पर बनाते समय गट्टे सही तरीके से नहीं बन पाते, जिसकी वजह से सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है. 

अगर आप राजस्थान से नहीं हैं तो आप ये समस्या समझ सकते हैं. इसलिए मैं आज आपके लिए लेकर आई हूं गट्टे की सब्जी बनाने की स्टेप बाय स्टेप गाइड. इस आसान तरीके से आप घर पर ही राजस्थान की इस पारंपरिक डिश को बना सकते हैं. 

आवश्यक सामग्री (4 सदस्यों के लिए)

गट्टे के लिए:
बेसन – 1.5 कप  
दही – 2 बड़े चम्मच  
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच  
हल्दी पाउडर – 1 चुटकी  
अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच  
नमक – स्वादानुसार  
तेल/घी – 2 बड़े चम्मच  
पानी – गूंथने के लिए  

ग्रेवी के लिए:
दही (फेंट लिया) – 1 कप  
प्याज (बारीक कटा) – 1  
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच  
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच  
लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच  
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच  
जीरा – 1 छोटा चम्मच  
हींग – चुटकी  
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच  
तेल/घी – 3 बड़े चम्मच  
धनिया पत्ती – सजावट के लिए

गट्टे बनाने की विधि

बेसन में सभी मसाले, नमक, दही, तेल डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. 10 मिनट ढककर रखें. लंबे सिलेंडर के आकार के रोल बनाकर उबलते पानी में 8-10 मिनट पकाएं. ठंडा करके 1 इंच टुकड़े में काटें. हल्का तल लें.

ग्रेवी तैयार करना
घी गरम करें, जीरा-हींग तड़का लगाएं. प्याज सुनहरा भूनें.  अदरक-लहसुन डालकर 1 मिनट भूनें। मसाले डालकर कच्चापन निकालें.  फेंटे दही को धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते रहें.

गट्टे मिलाना और पकाना
उबले गट्टे ग्रेवी में डालें. 1 कप पानी डालकर 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. गरम मसाला, धनिया पत्ती से सजाएं. घी का तड़का अलग से देकर सर्व करें. रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें.

खास टिप्स

  • गट्टे नरम रखने के लिए दही और तेल जरूर डालें.
  • दही फटने से बचाने के लिए फेंटकर धीरे मिलाएं.
  • घी का इस्तेमाल स्वाद दोगुना करता है.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST