<
Categories: बिज़नेस

गैस सिलेंडर eKYC को लेकर बड़ा खुलासा: क्या हर ग्राहक के लिए है जरूरी? सरकार ने बताया पूरा सच

एलपीजी eKYC को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच मंत्रालय का बड़ा खुलासा! क्या वाकई सभी गैस ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक जरूरी है? यहां जानिए पूरा सच

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से LPG गैस ई-केवाईसी (eKYC) को लेकर काफी चर्चा और कन्फ्यूजन बना हुआ था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सभी ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है. अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने खुद सामने आकर इस पर स्थिति साफ कर दी है.

e-KYC किसके लिए जरूरी

मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन केवल उन ग्राहकों के लिए जरूरी है जिन्होंने अब तक इसे पूरा नहीं किया है. अगर आपने पहले ही अपनी ई-केवाईसी करवा ली है, तो आपको दोबारा परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह कोई नया आदेश नहीं है, बल्कि सरकार के चल रहे उस अभियान का हिस्सा है जिसके तहत ग्राहकों को ई-केवाईसी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में केवल एक बार यह प्रक्रिया करनी होगी. वह भी तब, जब उन्हें 7 सिलेंडर के बाद 8वें और 9वें रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी जारी रखनी हो. (lpg gas booking)

eKYC

घर बैठे होगी सारी प्रक्रिया

आपको गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. ई-केवाईसी घर बैठे, बिना किसी शुल्क के आसानी से की जा सकती है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि केवाईसी के कारण आपकी गैस सप्लाई नहीं रोकी जाएगी. रिफिल की डिलीवरी पहले की तरह ही जारी रहेगी.

e-KYC क्यों जरूरी है?

सरकार का कहना है कि आधार आधारित eKYC से सिस्टम में पारदर्शिता आती है. इससे नकली कनेक्शनों को हटाने और सब्सिडी की चोरी रोकने में मदद मिलती है ताकि सही हकदार तक लाभ पहुँच सके.

गुजरात पहुंचा भारतीय गैस टैंकर

एक तरफ जहाँ केवाईसी को लेकर स्पष्टीकरण आया, वहीं दूसरी तरफ देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी अच्छी खबर है. भारतीय LPG टैंकर ‘नंदा देवी’ करीब 45,000 मीट्रिक टन गैस लेकर गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुँच गया है. यह जहाज सामरिक रूप से संवेदनशील ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ को पार करके सुरक्षित लौटा है.

इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ नाम का एक और जहाज करीब 46,000 टन गैस लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुँचा था. यूएई से 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा जहाज ‘जग लाडकी’ भी मुंद्रा पोर्ट के रास्ते में है और उसका क्रू पूरी तरह सुरक्षित है. आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में भारत के 22 जहाज मौजूद हैं, जिनमें 611 भारतीय नाविक सवार हैं.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Palash-Smriti: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सबको चौंका दिया…

Last Updated: April 8, 2026 13:03:44 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले ममता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:55:09 IST

Optical Illusion Test: इस तस्वीर में पहले क्या दिखा-टोपी पहने लड़की या खोपड़ी? आपका जवाब बताएगा आपका सबसे बड़ा डर

Optical Illusion: आज हम आपके एक ऐसा चैलेंज लेकर आए है, जिसमें आपको इस तस्वीर…

Last Updated: April 8, 2026 12:42:31 IST

JEE Success Story: सोशल मीडिया से दूरी, पढ़ाई पर फोकस, रिवीजन की ऐसी तकनीक, जेईई मेंस में किया टॉप

JEE Success Story: अगर किसी काम को पूरी सिद्दत के साथ किया जाए, तो उसे…

Last Updated: April 8, 2026 12:39:49 IST

कोलकाता पोर्ट सीट पर बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार? छठी लिस्ट जारी कर सबको चौंकाया

BJP Kolkata Port Seat Candidate: पार्टी ने कोलकाता पोर्ट सीट के लिए युवा नेता राकेश सिंह…

Last Updated: April 8, 2026 12:39:49 IST