<

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सबको चौंका दिया था. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों का परिवार साथ नजर आ रहा है. इसने फिर से दोनों के रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या फिर से साथ आ गए पलाश और स्मृति?

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी को लेकर बहुत चर्चाएं थीं. दोनों के परिवार वाले काफी खुश थे और शादी की भी सभी रस्में हो रही थीं. फिर अचानक एक खबर आई कि दोनों की शादी टूट गई. इस खबर ने मनोरंजन और खेल जगत में तहलका मचा दिया है. इसके बाद बताया गया कि पलाश ने स्मृति को चीट किया था. अब एक बार फिर दोनों का परिवार साथ दिखा है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इसने नेटिजंस के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या स्मृति और पलाश फिर से साथ आ गए हैं?आखिर क्या है वीडियो…

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल अपने पति मिथुन संग नजर आ रही हैं. साथ ही स्मृति मंधाना के पिता भी दिख रहे हैं. ये सभी एक रेस्टोरेंट के बाहर हैं. वीडियो में दिखता है कि पलक मुच्छल, स्मृति के पिता के पैर छूती हैं, फिर वो चले जाते हैं. इसके बाद पलक और मिथुन पैपराजी से फोटोज क्लिक कराते हैं. इस वीडियो को देख फैंस चौंकते नजर आ रहे हैं.

क्या बोले नेटिजंस?

इस वीडियो को देखते ही नेटिजंस पलाश और स्मृति के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. एक यूजर ने बोला, ‘मैं हैरान हूं, लेकिन सदमे में नहीं. जो हुआ सो हुआ…जाने दो…लेकिन उसका कोई लेना देना नहीं है तो ठीक है, परिवार अच्छा है तो रहने दो.’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘ये पुराना वीडियो है क्या?’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बस उनके साथ कुछ गलत ना हो फिर.’ किसी ने लिखा कि इसका मतलब दोनों की शादी अब होकर रहेगी. हालांकि, कुछ लोग इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं. 

पलाश-स्मृति की शादी के बारे में

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की प्रेम कहानी शादी के जोड़े में बंधने वाली थी. 23 नवंबर 2025 को दोनों की शादी थी. हालांकि, स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण अचानक शादी स्थगित कर दी गई. बाद में, पलाश और स्मृति दोनों ने स्पष्ट किया कि शादी रद्द हो गई है. पलाश मुच्छल ने बताया कि उन्होंने अपने निजी जीवन से आगे बढ़ने का फैसला किया है. हालांकि, खबर आई कि पलाश ने स्मृति को डेट किया है. 
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST