Dussehra bank holiday: त्योहारी सीजन के चलते अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बैंकों में लगातार छुट्टियां रहने वाली हैं. अगर आपको बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम है जैसे डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर, KYC अपडेट या कैश जमा-निकासी, तो इसे पहले ही निपटा लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है.
दशहरा पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
RBI के कैलेंडर के मुताबिक, दशहरा के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
- 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार): अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में महाष्टमी/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद.
- 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार): विजयादशमी के कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार): अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में विजयादशमी/दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद.
- 22 और 23 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण बैंक बंद रहेंगे.
अक्टूबर की अन्य बैंक छुट्टियां
- 24 अक्टूबर: चौथा शनिवार
- 25 अक्टूबर: रविवार
- 26 अक्टूबर: अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा / एक्सेशन डे / वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक बंद
- 29 अक्टूबर: शिमला में करवा चौथ के कारण बैंक बंद
- 31 अक्टूबर: अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद.
ये भी पढ़ें:
छुट्टी के दिन कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी?
बैंक शाखाएं बंद होने पर भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी. ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI, ATM से लेनदेन कर सकते हैं. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, चेक क्लीयरेंस और ब्रांच से जुड़े कामों में देरी हो सकती है. इसलिए RBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि ब्रांच वाले काम छुट्टियों से पहले ही पूरे कर लें.
ये भी पढ़ें: