<
Categories: बिज़नेस

Madhya Pradesh Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने के दाम में उछाल! 26 अप्रैल 2026 के ताजा रेट ने बढ़ाई टेंशन

Madhya Pradesh Gold Price Today:सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर शादी का सीजन भी आ गया है ऐसे में सोने की बढ़ती कीमत लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहा है मगर आज भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, आइए जानें आज मध्य प्रदेश में सोने की ताजा कीमतें क्या हैं.

Madhya Pradesh Gold Price Today: 26 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है, जिससे बाजार में फिर से हलचल बढ़ गई है. ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का सीधा असर सोने के भाव पर पड़ा है. खासतौर पर शादी और त्योहारों के सीजन को देखते हुए लोगों की खरीदारी बढ़ रही है, जिससे दामों में यह उछाल देखने को मिल रहा है. भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट में मामूली अंतर के साथ बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है.

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (26 अप्रैल 2026)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
भोपाल ₹1,55,400 ₹1,42,450 ₹1,16,550
इंदौर ₹1,54,090 ₹1,41,250 ₹1,15,580
ग्वालियर ₹1,55,000 ₹1,42,000 ₹1,16,500
जबलपुर ₹1,55,000 ₹1,42,000 ₹1,16,500
उज्जैन ₹1,55,000 ₹1,42,000 ₹1,16,500
सागर ₹1,55,000 ₹1,42,000 ₹1,16,500

सोने की कीमतों पर दबाव

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे जियोपॉलिटिकल तनाव ने बाजार में सावधानी का माहौल बना दिया है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है. सोना अभी अपने दो हफ्ते के निचले स्तर के पास ट्रेड कर रहा है.
इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे गतिरोध के कारण एनर्जी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं और सोने की कीमतों में बढ़त सीमित हो गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST