Donald Trump Attack: हाल ही में एक बार फिर ट्रंप पर हमला हुआ जिसके बाद अमेरिका समेत कई देशों में सिर्फ इसी बात की चर्चा होने लगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार रात वॉशिंगटन, D.C. में, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल हो रहे थे,
donald trump attack
Donald Trump Attack: हाल ही में एक बार फिर ट्रंप पर हमला हुआ जिसके बाद अमेरिका समेत कई देशों में सिर्फ इसी बात की चर्चा होने लगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार रात वॉशिंगटन, D.C. में, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल हो रहे थे, तो होटल के मुख्य बॉलरूम के ठीक बाहर स्क्रीनिंग एरिया में गोलीबारी शुरू हो गई, जहाँ सैकड़ों मेहमान जमा थे. गोलीबारी के तुरंत बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को कड़ी सुरक्षा के साथ व्हाइट हाउस से बाहर ले जाया गया.
वहीं अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोलीबारी की आवाज़ सुनते ही, राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत मंच से हटा लिया गया. इतना ही नहीं सुरक्षा टीमों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, और इस ‘ब्लैक-टाई’ औपचारिक कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों के समूहों के बीच से गुज़रते हुए उन्हें बाहर ले गए. मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई, और कई लोगों ने मेज़ों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोली चलाने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर जारी कर दी गई है. इसमें कानून प्रवर्तन अधिकारी उसे वॉशिंगटन हिल्टन होटल की सीढ़ियों के पास ज़मीन पर गिराकर काबू करते हुए दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर संदिग्ध की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो ज़मीन पर बिना शर्ट के लेटा हुआ है और उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध शूटर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और पेशे से एक शिक्षक है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें संदिग्ध को एक सुरक्षा चौकी से भागते हुए दिखाया गया है.
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…