<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई. अब खरीदारों की नजर आज के भाव पर है. दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट जरूर जांचें.

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अब खरीदारों और निवेशकों की नजर मंगलवार के ताजा भाव पर है.

24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया.  सोने की कीमतों में अंतर अलग-अलग बाजारों, टैक्स और कीमतों के अपडेट होने के समय के कारण हो सकता है.

आपके शहर में सोने के दाम

शहर 24 कैरेट सोना (100 ग्राम/रुपये) 22 कैरेट सोना (100 ग्राम/रुपये) 18 कैरेट सोना (100 ग्राम/रुपये)
दिल्ली 142900   131000 107210
मुंबई 142750 130850 107060
कोलकाता 142750 130850 107060
चेन्नई 142750  130850 107050
पटना 142800 130900 107110
लखनऊ 142900 131000 107210
मेरठ 142900 131000   107210
अयोध्या 142900  131000  107210
कानपुर 142900  131000  107210

MCX पर सोने की कीमत में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार शाम सोने का वायदा भाव 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 476 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इससे पहले सोना 1,42,024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें:  UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

बुलियंस के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,006.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया. सोने की कीमतों में तेजी के बीच आभूषण खरीदने वालों को खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में ताजा भाव की पुष्टि करनी चाहिए. आभूषणों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST