<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार को पहले तेजी और फिर गिरावट देखने को मिली. अब निवेशकों और खरीदारों की नजर मंगलवार के ताजा भाव पर टिकी है.

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार, 26 अक्टूबर को कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों में पहले तेजी आई, लेकिन बाद में फिर गिरावट दर्ज की गई. अब निवेशकों और खरीदारों की नजर मंगलवार, 27 अक्टूबर के भाव पर है. बुलियंस के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,94,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 53.27 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सभी टैक्स सहित चांदी की कीमत 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. इससे पहले लगातार तीन कारोबारी दिनों तक चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली थी.

MCX पर चांदी की कीमत में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार शाम चांदी का वायदा भाव 1.15 प्रतिशत गिरकर 1,93,473 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 2,246 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले चांदी 1,95,719 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत गिरकर 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अलग-अलग स्रोतों पर कीमतों में अंतर स्थानीय बाजार, टैक्स और भाव अपडेट होने के समय के कारण हो सकता है.

आपके शहर में चांदी के दाम

शहर 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली 2,20,000
मुंबई 2,20,000
कोलकाता 2,20,000
चेन्नई 2,24,900
पटना 2,20,000
लखनऊ 2,20,000
मेरठ 2,20,000
अयोध्या 2,20,000
कानपुर 2,20,000

ये भी पढ़ें:  UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई कारणों से होता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और आपूर्ति, डॉलर की कीमत, ब्याज दरों, महंगाई और वैश्विक आर्थिक हालात का सीधा असर पड़ता है. इसके अलावा, औद्योगिक मांग, निवेशकों की खरीदारी और रुपये-डॉलर की विनिमय दर भी चांदी के भाव को प्रभावित करती है.

ये भी पढ़ें: DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST