<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today 29 September 2026: सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Gold Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. खरीदारी से पहले 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानें और 10 ग्राम की कीमत देखें.

Gold Price Today 29 September 2026: सोने की कीमतों पर हर किसी की नजर रहती है, खासकर त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के समय. अगर आप भी आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव जरूर जान लें. बाजार में सोने की कीमतें रोजाना बदल सकती हैं और अलग-अलग शहरों में इनके रेट में थोड़ा अंतर भी देखने को मिलता है. आज सोना महंगा हुआ है या सस्ता और 10 ग्राम सोने के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी, आइए जानते हैं.

आज सोने का भाव

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 147 रुपये गिरकर 1,48,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बुलियंस के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,153.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है. वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है.

आपके शहर में सोने का रेट

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹150320 ₹137800 ₹112780
मुंबई ₹150170 ₹137650 ₹112630
कोलकाता ₹150170 ₹137650 ₹112630
चेन्नई ₹150170 ₹137650 ₹115350
पटना ₹150220 ₹137700 ₹112680
लखनऊ ₹150320 ₹137800 ₹112780
मेरठ ₹150320 ₹137800 ₹112780
अयोध्या ₹150320 ₹137800 ₹112780
कानपुर ₹150320 ₹137800 ₹112780

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव?

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मजबूत होने के कारण दुनियाभर के बाजारों में सोने की बिकवाली बढ़ गई. इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 2,600 रुपये सस्ता होकर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट रही. हाजिर सोना 128.93 डॉलर यानी करीब 3.01 फीसदी गिरकर 4,156.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Silver Rate Today 29 Sep 2026: चांदी हुई सस्ती या महंगी? खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव…

Last Updated: September 29, 2026 09:59:02 IST

Pakistan Cricketer Viral Video: पाकिस्तान ने फिर लॉन्च की नई एक्सरसाइज! बाबर-रिजवान के बाद महिला क्रिकेटर्स के वीडियो जमकर हो रहे वायरल

Pakistan Cricketer Viral Video: बाबर आज़म और रिज़वान के बाद अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स…

Last Updated: September 29, 2026 09:32:50 IST

UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000…

Last Updated: September 29, 2026 08:33:28 IST

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST