UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000 वर्ग मीटर में बनी गौशाला ढहा दी. मौके पर मौजूद करीब 400 गाय-भैंसों को नगर निगम ने संरक्षण में लिया.
अतीक के करीबी पर योगी का हंटर
UP Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बड़ी कार्रवाई की है. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कछार इलाके में करीब 3,000 वर्ग मीटर में बनी एक गौशाला को देर रात बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान गौशाला में करीब 400 गाय और भैंस मौजूद थीं, जिन्हें नगर निगम की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया.
यह कार्रवाई विष्णुपुरी कॉलोनी से आगे कछार क्षेत्र में की गई. PDA अधिकारियों के अनुसार, गौशाला के निर्माण के लिए प्राधिकरण से लेआउट प्लान यानी नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था. अधिकारियों का कहना है कि कछार क्षेत्र में नक्शा स्वीकृत कराने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद यहां बड़े स्तर पर डेयरी और गौशाला का निर्माण किया गया था.
जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में PDA की टीम मौके पर पहुंची. बुलडोजर की मदद से गौशाला के निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और PAC के जवान तैनात किए गए थे. कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही.
गौशाला में मौजूद मवेशियों को सुरक्षित निकालने के लिए नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची. निर्माण गिराए जाने के बाद करीब 400 गाय और भैंसों को नगर निगम ने अपने संरक्षण में ले लिया. इस दौरान कर्मचारियों ने पशुओं को वहां से हटाकर सुरक्षित रखने की व्यवस्था संभाली.
ये भी पढ़ें: NEET 2027 में बदल सकता है एग्जाम का तरीका, OMR की जगह कंप्यूटर पर परीक्षा, जानें क्या होगा नया
PDA के मुताबिक, संबंधित गौशाला का नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था. स्थानीय स्तर पर इस निर्माण को जैद खालिद से जुड़ा बताया जा रहा है. उसे आबिद प्रधान का दामाद बताया गया है. आबिद प्रधान को दिवंगत माफिया अतीक अहमद का करीबी माना जाता था. PDA अधिकारियों के मुताबिक, अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और PAC की तैनाती की थी.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…
Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…
The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…